फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garuda Bulldozer on Sahastradhaya Road, 24 Occupy Defections

सहस्रधारा रोड पर गरजा बुलडोजर, दो दर्जन कब्जे हटाए

Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Garuda Bulldozer on Sahastradhaya Road, 24 Occupy Defections
अतिक्रमण तोड़ता एक दुकानदार।
राजधानी के विभिन्न इलाकों में जारी अतिक्रमण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर निगम को बुलडोजर सहस्रधारा रोड पर गरजा। कुछ कब्जेदारों ने अभियान का विरोध किया, लेकिन भारी पुलिसबल मौजूद होने के कारण किसी कब्जेदार की नहीं चली और दो दर्जन से अधिक निर्माण हटाए गए। इस दौरान चार ट्रक सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में लगातार अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सहस्त्रधारा रोड पर चूना भट्ठा से लेकर आईटी पार्क तक अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक स्थायी और अस्थायी निर्माण हटाए गए। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने यह तर्क देकर अभियान जारी रखा कि सब कुछ नियमानुसार हो रहा है। किसी की निजी भूमि से निर्माण नहीं ढहाया जा रहा है। भूमि कर अधीक्षक ने बताया कि कई ठेलीवाले और अस्थायी दुकानें लगाने वाले अभियान शुरू होने से पहले सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जेदारों को बेदखल किया जाएगा चाहे वह कितनी ही पहुंच वाला क्यों न हो?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed