फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwali language book include in uttarakhand pauri district schools

उत्तराखंडः आज से पाठ्यक्रम में शामिल हुई गढ़वाली, इस जिले में सबसे पहले शुरू हुई यह पहल

Mon, 22 Jul 2019 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Garhwali language book include in uttarakhand pauri district schools
बच्चों को गढ़वाली पढ़ातीं शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज से सरकारी व निजी विद्यालयों में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू हो गया। जहां एक ओर पहले दिन बच्चों में पाठ्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया तो वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पाठ्यक्रम को रोचक बताया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल पर जिला प्रदेश में गढ़वाली पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला विकास खंड बन गया है। सोमवार को पौड़ी ब्लाक के 79 विद्यालयों में पाठ्यक्रम का शिक्षण कार्य शुरू हो गया। 

विज्ञापन

गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी

इससे पहले शनिवार को बीआरसी में गढ़वाली पाठ्यक्रम शिक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। 

इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि गढ़वाली बोली-भाषा को संरक्षित किए जाने व मौजूदा समय में बच्चों से दूर होती भाषा से उन्हें जोड़ने की कड़ी में यह पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो गढ़वाल, गढ़वाली व भाषा की समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर यह पाठ्यक्रम पहले पौड़ी ब्लाक के निजी व सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया गया है, जिसे अन्य ब्लाकों के साथ ही पूरे जिले में लागू किए जाने पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।

51 हजार बच्चे शिक्षण कार्य शुरू करेंगे

डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि पौड़ी ब्लाक के विद्यालयों के कक्षा एक से पांचवीं तक के 51 हजार बच्चे शिक्षण कार्य शुरू करेंगे।

इन कक्षाओं में पढ़ाई जाएंगी ये पुस्तकें 
कक्षा                  पुस्तक 
कक्षा एक           धगुलि
कक्षा दो             हंसुलि
कक्षा तीन          छुबकि
कक्षा चार          पैजबि
कक्षा पांच          झुमकि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed