फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University CUET Big decision on relief from CUET in admissions may be taken this week Uttarakhand news

Garhwal University: दाखिलों में सीयूईटी से राहत पर इस सप्ताह हो सकता है बड़ा फैसला, सात हजार सीटें खाली

Mon, 04 Sep 2023 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Sep 2023 11:56 AM IST
सार

गढ़वाल विवि के साथ संबद्ध 102 कॉलेजों में भी इस साल सीयूईटी के माध्यम से दाखिलों का नियम लागू किया गया। बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा का आवेदन ही नहीं कर पाए। दाखिले शुरू हुए तो कॉलेजों को ढूंढे से भी छात्र नहीं मिले।

विज्ञापन
Garhwal University CUET Big decision on relief from CUET in admissions may be taken this week Uttarakhand news
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

विस्तार

गढ़वाल केंद्रीय विवि व संबद्ध कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के बिना दाखिलों पर इस सप्ताह बड़ा फैसला हो सकता है। मामले में गढ़वाल विवि की अकादमिक परिषद के बाद पांच सितंबर को कार्यकारी परिषद निर्णय लेकर यूजीसी को प्रस्ताव भेजेगी।

विज्ञापन


यूजीसी अगर इस साल कॉलेजों को सीयूईटी दाखिलों से राहत देता है तो इससे करीब 21 हजार छात्रों को और दाखिला मिल सकेगा। गढ़वाल विवि के साथ संबद्ध 102 कॉलेजों में भी इस साल सीयूईटी के माध्यम से दाखिलों का नियम लागू किया गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा का आवेदन ही नहीं कर पाए। दाखिले शुरू हुए तो कॉलेजों को ढूंढे से भी छात्र नहीं मिले। विवि के 10 अशासकीय कॉलेजों में करीब सात हजार और निजी कॉलेजों में 15 हजार से ज्यादा सीटें खाली पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर 12वीं के अंकों की मेरिट से दाखिलों के लिए छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। गढ़वाल विवि की शनिवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में बिना सीयूईटी दाखिलों पर मुहर लग गई। अब यह प्रस्ताव पांच सितंबर को विवि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद विवि इसे यूजीसी को भेजेगी। चूंकि अकादमिक सत्र में लगातार देरी हो रही है, इसलिए माना जा रहा है कि इस सप्ताह सीयूईटी पर बड़ा निर्णय हो सकता है।

सीटें न भरने के ये रहे प्रमुख कारण

-समय से विवि की ओर से कॉलेजों को सीयूईटी दाखिलों की सूचना न भेजा जाना।

-12वीं कर रहे छात्रों के बीच परीक्षा की जागरुकता नगण्य होना।

-सीयूईटी के पोर्टल पर केवल गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों की जानकारी। संबद्ध कॉलेजों, उनके कोर्स, सीटों का कोई ब्योरा नहीं।

ये भी पढ़ें...Corbett Tiger Reserve: बाघिन को अब पूरा जीवन पेट में धंसे तार के साथ जीना होगा, सर्जरी से जान को खतरा

-गढ़वाल विवि की ओर से सीयूईटी से कॉलेजों में दाखिलों की कोई जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी न करना।

-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से भेजे गए सीयूईटी परिणाम को कॉलेजों से साझा न करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed