{"_id":"59b3ac5a4f1c1be87f8b539d","slug":"garhwal-rifle-constable-death-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया में तैनात गढ़वाल राइफल के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया में तैनात गढ़वाल राइफल के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
martyr
- फोटो : amarujala
सोफिया जम्मू-कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल के हवलदार नरेन्द्र सिंह पुण्डीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम दसवीं गढ़वाल राइफल के हवलदार नरेन्द्र सिंह पुण्डीर (41) पुत्र माधो सिंह पुण्डीर निवासी ग्राम- धल काछुला, कर्णप्रयाग की ह्रदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
जिनका सैनिक सम्मान के साथ पैतृक घाट लंगासू में शनिवार की सुबह 11:00 बजे अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग, तहसीलदार कर्णप्रयाग,चौकी प्रभारी लंगासू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन