{"_id":"60297b668ebc3ee96665cb77","slug":"garbage-will-be-picked-up-at-night-from-kent-garhi-area-city-news-drn3708271135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट गढ़ी क्षेत्र से अब रात को उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट गढ़ी क्षेत्र से अब रात को उठाया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश कंडारी। कैंट गढ़ी क्षेत्र में घरों के बाहर और सड़कों से अब रात को कूड़ा उठाया जाएगा। इस व्यवस्था से जहां यातायात बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं सुबह सैर पर निकलने वाले और धार्मिक स्थलों पर जाने वालों को भी गंदगी से नहीं गुजरना पड़ेगा।
दरअसल, अभी तक कैंट क्षेत्र में सुबह ही सड़कों और डोर-टु-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। जबकि, व्यापारी और लोग रात के वक्त कूड़ा सड़कों और अन्य जगहों पर फेंक देते हैं। इससे जगह-जगह गंदगी पसरी रहती है। इससे सुबह मॉर्निंग वॉक और मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, दिन में कूड़ा उठाए जाने के कारण कई बार यातायात भी बाधित होता है और लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। साथ ही गली-मोहल्लों में भी भीड़ होने के कारण कूड़े के वाहन वहां आसानी से नहीं पहुंच पाते।
इन सब परेशानियों को देखते हुए कैंट गढ़ी प्रशासन ने कैंट एरिया में रात के समय कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
---
पहले थी यह व्यवस्था, बीच में कर दी गई थी बंद
गढ़ी कैंट क्षेत्र में पहले भी रात को कूड़ा उठाने की व्यवस्था थी, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया। जब यह व्यवस्था थी तब कैंट क्षेत्र में सुबह सड़कें साफ सुथरी दिखाई देती थीं। अब दोबारा से इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
-----
कैंट में कर्मचारियों की कमी के कारण फिलहाल एक ही समय सुबह कूड़ा उठाने की व्यवस्था है, लेकिन अब कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके बाद रात को भी कूड़ा उठाया जाएगा, जिससे सुबह के समय कैंट क्षेत्र की सड़कें साफ-सुथरी नजर आएं। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
- तनु जैन, सीईओ, गढ़ी कैंट