फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garbage is not being collected and disposed from homes

Dehradun News: ग्राम पंचायतों में नहीं हो रहा घरों से कूड़ा उठान और निस्तारण

Mon, 04 Mar 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not being collected and disposed from homes
I- ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में फेंक रहे हैं कूड़ा
विज्ञापन

I

I- कूड़ा फेंकने के लिए नहीं है ट्रेंचिंग ग्राउंडI

ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में घरों से कूड़ा उठान और उसका निस्तारण नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायतों को कूड़ा उठान के लिए ई-कूड़ा वाहन दिए गए थे, लेकिन ट्रेंचिंग ग्राउंड न होने के कारण ग्रामीण आसपास के खाली प्लांट और शक्ति नहर के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। वहीं, नगरपालिका क्षेत्र में भी कूड़ा डाला जा रहा है।

स्वजल योजना के तहत वर्ष 2017 में विकासनगर ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों को घरों से कूड़ा उठान के लिए ई-कूड़ा वाहन दिए गए थे। छह साल बीतने के बाद भी डाकपत्थर और जीवनगढ़ को छोड़कर ग्राम पंचायतों में न घरों से कूड़ा उठ रहा है, न ही ई-कूड़ा वाहन का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लग रहे हैं। ग्रामीण अपने घर का कूड़ा एकत्रित कर शक्तिनहर और नगर पालिका क्षेत्र में भी फेंक रहे हैं। मजबूरी में नगर पालिका विकासनगर को अपने संसाधनों से कूड़ा उठाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायतों के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड भी नहीं है।
विज्ञापन







Iपंचायत को कूड़ा वाहन तो दिया गया है, लेकिन कूड़े को फेंकने के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं है। इसके चलते घरों से कूड़े का उठान और छंटाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iनरेंद्र तोमर, ग्राम प्रधान, बादामावाला
I

I
I

I
I

Iकुछ दिन के लिए ई-कूड़ा वाहन चलाए गए थे। कूड़े को फेंकने के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड ही नहीं है। मजबूरी में कूड़ा वाहनों को घर पर ही खड़ा करना पड़ रहा है।
I

I
I

Iसपना चौधरी, प्रधान, मेहूंवाला
I

I
I

I
I

Iकूड़ा उठान तो शुरू कर देंगे, लेकिन उससे फेंकने कहां जाएंगे। पंचायत के पास जो भूमि है वह आबादी क्षेत्र में है। जहां लोग ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने पर आपत्ति जता रहे हैं।

I

Iपूनम चौहान, ग्राम प्रधान, बुलाकीवाला
I

I
I

I
I

Iसभी ग्राम प्रधानों को पचायतों में सफाई और कूड़ा उठान के लिए कहा गया है। ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए भूमि तलाशी जा रही है। ग्राम पंचायतों से सूखे कूड़े जमा कर डाकपत्थर स्थित कॉम्पेक्टर में भेजा जा सकता है।
I

I
I

Iकृपा राम जोशी, एडीओ पंचायत, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed