{"_id":"678d4b48f427afef9607cc48","slug":"garbage-from-homes-is-being-thrown-into-the-amlava-river-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-598486-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अमलावा नदी में फेंका जा रहा घरों से निकलने वाला कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अमलावा नदी में फेंका जा रहा घरों से निकलने वाला कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIबाजार व पाटन बस्ती क्षेत्र के निवासियों के अमलावा नदी में कूड़ा डालने के चलते क्षेत्र में दुर्गंध व गंदगी का वातावरण बन रहा है। उधर घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाला गंदा पानी नदी में जाने से इसका पानी प्रदूषित हो रहा है।
I
I
I
Iअमलावा नदी इन दिनों कूड़ाघर बन चुकी है। आसपास के निवासी अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को नदी में डाल रहे हैं। उधर क्षेत्र की नालियों का गंदा पानी भी नदी में जा रहा है। नदी किनारे के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के आसपास भी लोग भारी संख्या में कूड़ा डाल रहे हैं। क्षेत्र में फैल रही दुर्गंध व गंदगी स्कूली बच्चों व शिक्षकों के लिए भी परेशानी बन रहा है। एसएमआर पीजी कालेज के चेयरमैन अनिल तोमर, डामठा के प्रधान अनिल सिंह, पानुवा के प्रधान राजेश राठौर का कहना है कि घरो से कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहन प्रतिदिन क्षेत्र में आता है लेकिन लोग उसमें कूड़ा डालने के बजाए इधर-उधर कूड़ा डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा नदी के पानी को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तहसील प्रशासन से शिकायत करके आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उधर क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।I