अब बढ़ेगी कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला की मुसीबतें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की ये प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील राठी की मां राजबाला की गिरफ्तारी पर स्टे को खारिज करने के लिए पुलिस ने नए सिरे से जांच कर कई बिंदुओं के साथ कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। बता दें कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे लेकर राजबाला गिरफ्तारी से बच गई थी। तभी से पुलिस उस पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्टे खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में दोबारा प्रार्थनापत्र दिया गया है।
दो साल पहले बागपत जेल में बंद सुनील राठी ने शहरके एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने राठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस को पता चला था कि रंगदारी न देने पर राठी अपनी मां की मदद से दो शूटरों से डॉक्टर की हत्या कराना चाहता है।
पुलिस ने राठी के दोनों गुर्गों को गिरफ्तार कर राठी की मां राजबाला के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मंगलौर कोतवाली में केस दर्ज किया था। रिमांड के दौरान राठी की मांग राजाबाला की निशानदेही पर पुलिस ने नारसन के जंगलों से पिस्टल बरामद की थी।
राजबाला पर जेल के बाहर पांच अगस्त 2014 को हुए गैंगवार मामले में भी केस दर्ज था। तब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे ले आई थी। पुलिस ने राठी की मां पर शिकंजा कसने के लिए डॉक्टर से चौथ प्रकरण में स्टे अरेस्ट को खारिज कराने को प्रार्थनापत्र दिया था, पर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
रॉबिन की आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी
अब एक बार फिर पुलिस ने राजबाला के स्टे अरेस्ट को खारिज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। अगर कोर्ट स्टे अरेस्ट को खारिज कर देती है तो पुलिस के लिए राठी की मां को गिरफ्तार कर शिकंजा कसना आसान होगा। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि स्टे अरेस्ट खारिज करवाने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है।
जेल के बाहर गैंगवार मामले में राठी, अमित भूरा समेत सचिन खोखर और उसके भाई रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उस दौरान जेल भेज दिया था, लेकिन आज तक पुलिस रॉबिन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रॉबिन पर एक के बाद एक केस दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
माना जाता है कि राठी और उसके सभी गुर्गों के जेल में बंद होने के बाद पूरा काम रॉबिन ही देख रहा है। जिस समय राठी की मां राजबाला ने चुनाव लड़ा था, उस दौरान पूरा मैनेजमेंट उसी ने संभाला था। पुलिस को आज तक कोई ऐसी सूचना नहीं मिल पाई है, जिससे यह पता चल सके कि रॉबिन आखिर कहां है और किन-किन लोगों के संपर्क में है।