फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Chinu pandit brother Attack on compounder with pistol in roorkee Hospital

कुख्यात चीनू पंडित के भाई ने अस्पताल में मचाया तांडव, पिस्टल से हमला कर कंपाउंडर को किया लहूलुहान

Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Gangster Chinu pandit brother Attack on compounder with pistol in roorkee Hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू पंडित के भाई ने परिचित को भर्ती करने से मना करने पर निजी अस्पताल में घुसकर कंपाउंडर से मारपीट कर दी। उसने गोली चलाने की भी कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली तो कंपाउंडर के सिर पर पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर वह अपने परिचित को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी तस्वीर साफ हो गई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना रेलवे रोड पर डॉ. अतुल त्यागी का नर्सिंग होम है। रविवार देर रात करीब 12 बजे कंपाउंडर पंकज कुमार अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इस बीच बदमाश चीनू पंडित का भाई शगुन पंडित अपने रिश्तेदार को लेकर पहुंचा और भर्ती करने की बात कही, लेकिन मरीज की हालत गंभीर देख कंपाउंडर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर शगुन ने कंपाउंडर को धमकाया और डॉक्टर का मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर शगुन ने पिस्टल निकालकर कंपाउंडर पर तान दी। उसने गोली चलाने की भी कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं तो उसने पिस्टल की बट कंपाउंडर के सिर पर मारकर खून से लथपथ कर दिया।

घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर आरोपी अपने रिश्तेदार को लेकर अस्पताल से फरार हो गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। साथ ही फुटेज को कब्जे में ले लिया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि शगुन पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

आखिर कहां से आई पिस्टल

कंपाउंडर पर पिस्टल तानने के मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर शगुन के पास पिस्टल कहां से आई। पिस्टल के संबंध में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। इसकी भी जांच कर रही है कि शगुन के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। 

पुराना आपराधिक इतिहास
कंपाउंडर पर पिस्टल तानने वाले शगुन पंडित का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका है। पुलिस अब उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने भी अधीनस्थों को शगुन की पुरानी कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed