फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Case Filed on 12 miscreants Connect to praveen valmiki

प्रवीण वाल्मीकि से जुड़े बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, 12 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई 

Fri, 18 Oct 2019 06:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Gangster Case Filed on 12 miscreants Connect to praveen valmiki
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि का लोगों के अंदर से भय खत्म करने के लिए गंगनहर पुलिस ने उसके गैंग की कमर तोड़ने की कवायद शुरू कर दी। इसी कड़ी में पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि के लिए काम करने वाले या उसके संपर्क में रहने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर पुलिस ने 12 ऐसे लोगों पर गैंगस्टर की धाराओं में कार्रवाई की है, जो प्रवीण वाल्मीकि के लिए अवैध वसूली या शूटरों के जरिये लोगों पर फायरिंग कराने जैसी घटनाओं में शामिल हैं। ये सभी अपराधी फिलहाल अलग-अलग जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन


गंगनहर पुलिस अब इन बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड पर लेकर पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानने का प्रयास करेगी। पुलिस जानना चाहती है की बदमाश लोगों में डर पैदा कर अवैध वसूली तो नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कर रहे हैं तो वो कौन हैं? बता दें कि बदमाश प्रवीण वाल्मीकि फिलहाल चमोली जिले की पुरसाड़ी जेल में बंद है। उसके जेल से ही गैंग चलाने के कई मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

इन पर हुई कार्रवाई
प्रवीण वाल्मीकि निवासी रुड़की, साबिर निवासी हरिद्वार, फरमान निवासी हरिद्वार, आरिफ निवासी हरिद्वार, दानिश निवासी हरिद्वार, राजा निवासी रुड़की, जॉंटी निवासी हरिद्वार, सद्दाम निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश, मनीष उर्फ ब्वॉलर निवासी रुड़की, लाखन निवासी रुड़की, हिमांशु त्यागी निवासी रुड़की और अंकित निवासी रुड़की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed