फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster bhoora escaped.

गर्लफ्रेंड ने खोले कुख्यात भूरा के अहम राज

Fri, 19 Dec 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत/ देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, बागपत/ देहरादून Updated Fri, 19 Dec 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
gangster bhoora escaped.

पुलिस कस्टडी से छुड़ाए अमित सरनावली उर्फ भूरा की तलाश में लगी 20 टीमों में से एक उसकी गर्लफ्रेंड से सवाल जवाब कर रही है। इसके अलावा एक टीम को सिर्फ टिहरी जेल में बंद सुनील राठी के रिश्तेदारों से पूछताछ की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस की सारी उम्मीद इसी पर टिकी है कि दोनों टीमें कुछ न कुछ ऐसा सुराग निकाल लेंगी, जिससे भूरा तक पहुंचा जा सके। फिलहाल इस उम्मीद में थोड़ी सी जान गर्लफ्रेंड से मिली जानकारी से पड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने भूरे के कई राज खोले हैं। उसने बताया कि भूरा के किस शहर में किस जगह ठिकाने हैं। इसके अलावा उसके कई मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इनकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। दूसरी ओर जुर्म की दुनिया में भूरा के उस्ताद सुनील राठी के रिश्तेदारों ने भी पुलिस को कई सुराग दे दिए हैं। एक रिश्तेदार से तो पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

आईजी मेरठ ने की समीक्षा

भूरा की गिरफ्तारी के लिए चल रहे मिशन की अब तक की प्रगति की जानकारी करने आईजी जोन आलोक शर्मा बृहस्पतिवार को सिंघावली अहीर थाना पहुंचे। इसी थाना में दर्ज धीरज हत्याकांड में पेशी के लिए जाते भूरा को छुड़ाया था। आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी टीमों की अभी तक की प्रगति की जानकारी की।

भूरा की मुखबिरी के लिए बनी टीम

gangster bhoora escaped.

भूरा को पकड़ने के लिए पुलिस मुखबिरों का भी जाल बिछा रही है। इसके लिए दून पुलिस से खुर्राट सिपाहियों की टीम को बागपत के अलावा भूरा के संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। भूरा की तलाश में अभी तक दस से ज्यादा टीमें बागपत और आसपास के जिलों में भेजी जा चुकी हैं।

गुरुवार को फिर एक टीम का गठन किया गया। इसमें बाइक सवार सिपाही हैं। शाम को इन्हें पुलिस लाइन में टास्क समझाया गया। यह सिपाही बागपत, ग्रेटर नोएडा, हरियाणा के विभिन्न जिलों में सामान्य नागरिक की तरह रहकर भूरा को तलाशेंगे। एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया मामला बेहद गंभीर है, इसलिए कई टीमों को भेजा गया है।

खर्चा कौन देगा?
पुलिस अधिकारी सिपाहियों की टीम को भूरा की तलाश में तो भेज रहे हैं, लेकिन उन्हें खर्चा नहीं दिया गया है। सिपाहियों के सामने परेशानी यह है कि आम लोगों के बीच रहते हुए वे जरूरत के सामान की व्यवस्था कैसे करेंगे।

हालांकि, अधिकारियों के आदेश पर कई कांस्टेबल बाइक से बागपत के लिए रवाना हो गए। एक सिपाही ने बताया कि बिना खर्च के कैसे बागपत जाएंगे और कहां रहेंगे? लेकिन फरमान है तो मानना ही पड़ेगा।

सुद्घोवाला जेल की होगी जांच

gangster bhoora escaped.

एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने कुख्यात बदमाश भूरा की फरारी में सुद्धोवाला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने की बात कही। कहा जांच में खामी पाई गई कार्रवाई भी होगी।

बुधवार को आला अफसरों ने सुद्धोवाला जेल का निरीक्षण किया था। चर्चा थी कि जेल में ही मोबाइल बैटरी और बागपत का नक्शा मिला है। हालांकि इसकी किसी अफसर ने पुष्टि नहीं की। गुरुवार को एडीजी ने बताया कि दाल में कुछ काला है।

जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर शिकायतें मिलती रही है। उन्होंने बताया भूरा की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस की 30 टीमें लगाई गई हैं।

यह दिल्ली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बड़ौत और बुलंदशहर में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने जल्द ही भूरा की गिरफ्तारी का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed