फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway Debris and stones fell vehicles got stuck Uttarakhand Weather News

Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, फंसे वाहन, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश

Wed, 04 Sep 2024 12:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट/चमोली/कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट/चमोली/कर्णप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच भारी मलबा-पत्थर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri and Badrinath highway Debris and stones fell vehicles got stuck Uttarakhand Weather News
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी मलबा पत्थर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गए हैं। यहां कई वाहन फंसे हैं, जिस कारण लोग हाईवे खुलने के इंतजार में बैठै हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी से आगे गर्म पानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है।

विज्ञापन


विज्ञापन


यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी जर्जर गाड़ के पास  मलबा व पत्थर आने से बंद है। इसके अलावा कर्णप्रयाग गौचर के पास कमेड़ा मे बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। यहां सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। बीते साल से इस हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। अतिवृष्टि से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। तब से यहां पर स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बारिश के बीच वरुणावत पर्वत से फिर हुआ भूस्खलन, तेज आवाज सुनकर दहशत में घर छोड़कर भागे लोग

ऐसे मे बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा आ रहा है।मंगलवार रात को हुई बारिश से यहां मलबा आ गया, जिससे सड़क बंद हो गई। एनएच सड़क खोलने में जुटा  है। वहीं यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा पत्थरों के आने से मध्य रात्रि से आवाजाही के लिए बंद है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed