फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri national park will open from first april 2019

पर्यटकों के लिए एक अप्रैल से खुलेगा गंगोत्री नेशनल पार्क, लेकिन अभी केवल ये ही कर सकेंगे प्रवेश

Sun, 10 Mar 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
gangotri national park will open from first april 2019
गंगोत्री नेशनल पार्क - फोटो : social media

उत्तरकाशी जिला प्रशासन व वन विभाग ने गंगोत्री नेशनल पार्क सहित अन्य सभी ट्रैक रूटों पर एक अप्रैल से ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग गतिविधियां संचालित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी पंजीकृत एजेंसियों के साथ जाने वाले पर्यटक ही पार्क में जा सकेंगे, जबकि अन्य पर्यटक 15 अप्रैल से पार्क का दीदार कर पाएंगे।

विज्ञापन


जिले की माउंटेनियरिंग व ट्रैकिंग एसोसिएशन लंबे समय से ट्रैकिंग सीजन की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन व गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने इस बार गंगोत्री नेशनल पार्क सहित तमाम उच्च हिमालयी ट्रैक रूटों को तय समय से 15 दिन पहले ही खोलने की अनुमति दे दी है। इस बार एक अप्रैल से 30 नवंबर तक ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग अभियानों को संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने प्रशासन व वन विभाग के निर्णय की सराहना करते हुए गंगोत्री विधायक का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए केवल स्थानीय एजेंसियों को ही अधिकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामान्य पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को 15 अप्रैल से प्रवेश की अनुमति

पर्वतारोहण व ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों के लिए इस बार गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल से 30 नवंबर तक खोले जाएंगे। हालांकि यह सुविधा केवल पंजीकृत एजेंसियों के साथ जाने वाले पर्यटकों के लिए ही है। गोमुख व तपोवन तक जाने वाले सामान्य पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को 15 अप्रैल से ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
- एनवी शर्मा, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क

ट्रैकिंग व माउंटेनियरिंग कारोबारियों की मांग पर गंगोत्री नेशनल पार्क व अन्य सभी ट्रैकिंग रूटों को निर्धारित समय से 15 दिन पहले खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने इस बार गोमुख, हरकीदून व नेलांग के साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक ट्रैक रूटों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ दिया है। जिससे देश विदेश के पर्यटकों को ऑन लाइन पंजीकरण की सुविधा मिल सकेगी।
- डा.आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed