फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri National Park Snow leopard seen strolling in Chorgad captured in trap camera

Gangotri National Park: चोरगाड में चहलकदमी करता हिम तेंदुआ ट्रैप कैमरे में कैद, पहली बार हुई एक और घटना

Sat, 18 May 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 May 2024 02:30 AM IST
सार

Uttarakhand News: पार्क क्षेत्र हिम तेंदुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह पहली बार है जब पार्क क्षेत्र में इतनी ऊंचाई पर सामान्य तेंदुए के साथ हिम तेंदुआ नजर आया है।

विज्ञापन
Gangotri National Park Snow leopard seen strolling in Chorgad captured in trap camera
हिम तेंदुआ - फोटो : स्रोत गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र के चोरगाड में एक हिम तेंदुए की चहलकदमी ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। वहीं केदारताल ट्रैक पर पहली बार सामान्य तेंदुआ और हिम तेंदुआ ट्रैप कैमरे में साथ दिखाई दिए हैं। पार्क के अधिकारियों ने इसे जैव विविधता के लिए सुखद बताया है। उनका कहना है कि पार्क क्षेत्र हिम तेंदुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह पहली बार है जब पार्क क्षेत्र में इतनी ऊंचाई पर सामान्य तेंदुए के साथ हिम तेंदुआ नजर आया है।

विज्ञापन


दरअसल, जब शीतकाल के चार महीनों दिसंबर से मार्च तक गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाते हैं तो पार्क प्रशासन पार्क क्षेत्र वन्यजीवों की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाता है। पिछले साल करीब 35 ट्रैप कैमरे केदारताल ट्रैक, गंगोत्री ट्रैक, गरतांग गली, हम्क्या नाला, हिंगोली गाड, चोरगाड, सुनला व थांगला क्षेत्र में लगाए गए थे। जिनमें से कई को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। इन्हीं में से कुछ कैमरों में शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधि कैद हुई है।
विज्ञापन


Leopard Attack: श्रीनगर में मां के सामने तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरगाड की लकड़ी की पुलिया पर ट्रैप कैमरे में हिम तेंदुए की जो तस्वीर सामने आई है वह गत वर्ष 27 दिसंबर की है। जिसमें हिम तेंदुआ पुल पर विचरण करता नजर आ रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडे ने बताया कि पार्क क्षेत्र में करीब 38 से 40 हिम तेंदुए होने का अनुमान हैं। बताया कि केदारताल क्षेत्र में सामान्य तेंदुए के साथ हिम तेंदुआ भी नजर आया है।

उन्होंने बताया कि शीतकाल में गंगोत्री तक मानवीय गतिविधियां सीमित होने से हिम तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीव पार्क क्षेत्र के स्वच्छंदता के साथ निचले क्षेत्रों में विचरण करते हैं। उन्हें किसी तरह का कोई डर नहीं रहता। हालांकि बाद में पार्क के गेट खुलने के बाद मानवीय गतिविधियां बढ़ने से हिम तेंदुए निचले क्षेत्र में नहीं आते। बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुओं का प्राकृतिक घर है। हिम तेंदुओं के अलावा यहां भूरा भालू, काला भालू, भरल सहित अन्य कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed