फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Highway Open After 32 hours for vehicle Movement

उत्तराखंड: भूस्खलन के 32 घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे, बोल्डरों को तोड़कर बहाल कराया यातायात

Fri, 08 May 2020 06:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway Open After 32 hours for vehicle Movement
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तरकाशी में सुनगर और गंगनानी के बीच भूस्खलन से अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे पर दूसरे दिन यातायात बहाल हो सका। बीआरओ के जवानों ने यहां भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को तोड़कर वाहनों की आवाजाही लायक सड़क तैयार कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को सुनगर के पास भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था। इसी स्थान पर पूर्व में भी भूस्खलन से हाईवे अवरुद्ध हो चुका है। आए दिन हो रही बरसात के कारण यह हिस्सा डेंजर जोन बनता जा रहा है।
विज्ञापन


भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को हटाने में बीआरओ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दिन रात काम करके बीआरओ के जवानों ने इन भारी बोल्डरों को ब्लास्टिंग कर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे यहां यातायात बहाल कर लिया गया। गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल होने पर उपला टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश होने पर यहां अब भी भूस्खलन से हाईवे अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है।

10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलेगा। 10 व 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी है।

विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह लगातार हल्की बारिश, कुछ जगहों पर ओले पड़ने का सिलसिला भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आठ मई को प्रदेश के अनेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। नौ मई को प्रदेशभर के अनेक स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed