{"_id":"6a76c4212e3389c7810bd8bf","slug":"gangotri-highway-accident-near-papar-gad-pickup-vehicle-went-out-of-control-and-slid-towards-the-ganges-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangotri Highway: पापड़ गाड के पास हादसा; अनियंत्रित होकर गंगा की तरफ फिसला पिकअप वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gangotri Highway: पापड़ गाड के पास हादसा; अनियंत्रित होकर गंगा की तरफ फिसला पिकअप वाहन
Sat, 08 Aug 2026 11:36 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:36 AM IST
सार
वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई की तरफ जा गिरा। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गंगोत्री की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और गंगा नदी की ओर जा गिरा। गनीमत यह रही कि वाहन खाई के मुहाने पर अटक गया और सीधे उफनती गंगा नदी में गिरने से बच गया। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और बीआरओ के भारी उपकरणों की मदद से एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई की ओर लटके वाहन को सुरक्षित सड़क पर खींच लिया गया।
विज्ञापन
UK News: दस साल बाद बेटे से मिला पिता...छलक उठीं आंखें, डायरी में लिखा एक शब्द बना मददगार; परिजन हुए भावुक
विज्ञापन
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और मानसून के दौरान गंगोत्री हाईवे पर यात्रा कर रहे सभी चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की गति सीमित रखने की अपील की है।