फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Bus accident five Injured is critical who admitted in AIIMS six dead bodies sent to Gujarat

गंगोत्री हादसा: एम्स में भर्ती 14 घायलों में बस चालक समेत पांच की हालत गंभीर, छह मृतकों के शव गुजरात भेजे

Mon, 21 Aug 2023 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

रविवार की शाम को गंगोत्री से उत्तरकाशी लौटते हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Gangotri Bus accident five Injured is critical who admitted in AIIMS six dead bodies sent to Gujarat
घायलों से मिली मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप हुई बस दुर्घटना के 14 घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है। एम्स निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने इमरजेंसी में पहुंचकर भर्ती किए गए घायलों का हाल-चाल जाना।

विज्ञापन


रविवार की शाम को गंगोत्री से उत्तरकाशी लौटते हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना में सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। जबकि 14 घायलों को बीती देर रात एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।
विज्ञापन


Gangotri Bus Accident: चालक बहुत तेज चला रहा था गाड़ी...लापरवाही के कारण हुआ बस हादसा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रात्रि के बाद घायलों के एम्स पहुंचने पर ट्राॅमा चिकित्सकों की टीम ने घायलों का इलाज करना शुरु किया। घायलों में चार महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ट्राॅमा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. मधुर उनियाल ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों की स्थिति गंभीर है। हालांकि सभी घायल बिना किसी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

यह हैं गंभीर घायल

- विवेक (23) पुत्र मनीष पदारिया भावनगर, गुजरात
- मुकेश कुमार (27) पुत्र फूलचन्द्र (बस ड्राइवर) निवासी देहरादून
- रेखा बेन (52) पत्नी महेश भाई निवासी गुजरात, -
- ब्रिजराज (40) पुत्र जीवीहा निवासी भावनगर गुजरात
- अशोक(43) पुत्र बलवत सिंह निवासी सूरत गुजरात

अन्य घायल

- नैना बेन (59) पत्नी मनीष भाई निवासी सूरत,
- मनीष भाई(51)पुत्र रमणीक भाई निवासी सूरत,
- गुरू भाई (38)पुत्र अखूमा निवासी सूरत,
- संजय(42) पुत्र साहुजी भाई निवासी सूरत,
- सुरेश(55) पुत्र भवानी निवासी भावनगर,
- हरेंद्र(39) सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी भावनगर,
- देवकौर (52)पत्नी सुरेश भाई निवासी सूरत,
- संजू (29)पुत्र रमेश चन्द्र (बस कंडक्टर) निवासी देहरादून
- मीरा बेन(27) पत्नी योगेश निवासी सूरत शामिल हैं।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालय अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी बस हादसे के मृतकों के परिजनों से वार्ता की। मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका मीना बेन का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति पर मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। जबकि मृतक राजेश भाई मेर, मीना कमलेश्वर उपाध्याय, गीगा भाई गाया, जोशी अनिरुद्ध भाई हसमुख, दक्षा जी मेहता, करण भदरी का शव भेजा जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह भी उपस्थित रहे। 

इंडिगो की फ्लाइट से गुजरात भेजे गए छह मृतकों के शव

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के समीप बस हादसे में मारे गए गुजरात के सात श्रद्धालुओं के शवों को उत्तरकाशी से सड़क मार्ग से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया। छह शवों को इंडिगो की तीन अलग-अलग फ्लाइटों से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गुजरात भेजा गया। जबकि एक शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की इच्छानुसार मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे सात शव एंबुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट की कार्गो सेवा में छह शवों को गुजरात भेजा गया। दोपहर साढ़े तीन बजे इंडिगो की फ्लाइट से दो शव, साढ़े बजे की इंडिगो फ्लाइट से दो शव और साढ़े सात बजे इंडिगो की फ्लाइट से भी दो छह शव कॉफिन में रखकर गुजरात भेजे गए।

एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका मीना बेन का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति पर मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। मृतक राजेश भाई मेर, मीना कमलेश्वर उपाध्याय, गीगा भाई गाया, जोशी अनिरुद्ध भाई हसमुख, दक्षा जी मेहता, करण भदरी के शवों को इंडिगो की फ्लाइट से गुजरात भिजवा दिया है। प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हिमालय अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed