{"_id":"595524134f1c1b2a328b4610","slug":"ganga-water-level-increased-due-to-rain-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, बाढ़ सुरक्षा चौकियां में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, बाढ़ सुरक्षा चौकियां में अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर 291.30 मीटर बना हुआ है। अधिकारियों ने बाढ़ सुरक्षा चौकियों का निरीक्षण करते हुए लोगों को सतर्क रहने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को गंगा का जलस्तर 291.20 मीटर था, लेकिन रात को 10 सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर 291.30 मीटर हो गया। जोकि खतरे के निशान 294 मीटर से 2.70 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
हालांकि यह जलस्तर पूरे दिन एक समान बना रहा। पहाड़ों में कम बारिश होने के चलते हुए सहायक नदियों में भी पानी कम आया। मौसम वैज्ञानिकों की बारिश की चेतावनी पर पूरा प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार के साथ लेखपालों को मैदान में उतरने को निर्देश दिए है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि गांवों में मुनादी शुरू करवा दी गई है।
लोगों को गंगा क्षेत्र में न जाने को कहा जा रहा है। खतरनाक स्थानों पर प्रशासन के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके।