फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gang arrested for demanding extortion of Rs 25 lakh from businessman by intimidation Rishikesh Crime news

Rishikesh: पुलिस सेटिंग का डर दिखाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 08:02 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 14 May 2026 08:02 AM IST
सार

ऋषिकेश पुलिस ने कारोबारी को गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Gang arrested for demanding extortion of Rs 25 lakh from businessman by intimidation Rishikesh Crime news
गिरोह पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का ऋषिकेश पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।  उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज शिकायत के अनुसार गंगानगर निवासी कारोबारी अतुल गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे।शिकायत में कहा गया कि अनुज गोयल खुद को पुलिस से सेटिंग रखने वाला बताता था और मामला दबाने के नाम पर 20 से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


डर और दबाव के चलते आरोपितों ने कारोबारी से शुरुआती तौर पर दो लाख रुपये भी वसूल लिए थे। इसके बाद भी लगातार बाकी रकम मांगी जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की निगरानी में टीम ने मोबाइल सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला; मदरसों को मान्यता व पंजीकरण के लिए देना होगा शुल्क, नियमावली को मंजूरी

जांच के दौरान शुभम चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक लाख 83 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार यह रकम कारोबारी से वसूले गए पैसों का हिस्सा थी। इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल को लच्छीवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed