फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ganesh chaturthi shubh muhurat

गणेश चतुर्थी पर यह होगा मूर्ति स्थापना का शुभ समय

Mon, 05 Sep 2016 07:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Sep 2016 07:52 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi shubh muhurat
ganesha - फोटो : amarujala

गणेश चतुर्थी में चंद्र दर्शन वर्जित माना जाता है। कहते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन चांद के दर्शन करने से कलंक लगता है।

विज्ञापन


भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मध्याहृन में गणेश जी का जन्म हुआ था। श्री गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार गणेश उत्सव को 11 दिन तक मनाया जाता है।

उत्सव चतुर्थी से शुरू होकर चतुर्दशी तक चलता है। चार सितंबर को शाम 6.52 मिनट पर चतुर्थी शुरू हुई है जो पांच सितंबर को रात 9.12 मिनट तक रहेगी। पांच सितंबर को सुबह 8.05 से रात 9.12 मिनट तक भद्रा रहेगी, लेकिन इन दिनों भद्रा का निवास पाताल में होगा।

विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के लिए ये समय माना जाता है शुभ

ganesh chaturthi shubh muhurat
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार गणेश जी की मूर्ति की स्थापना पांच सितंबर को सुबह 11.33 मिनट से दोपहर 1.36 मिनट तक वृश्चिक लग्न में की जा सकती है।

साथ ही, दोपहर 1.50 बजे से दोपहर 3.57 मिनट तक धनु लग्न में भी मूर्ति स्थापित की जा सकती है। लाभ की चौघड़िया 3.28 से 3.57 बजे तक यानी 29 मिनट तक रहेगी।

यह समय मूर्ति स्थापना के लिए सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है। पांच सितंबर को चंद्रास्त रात 9.10 मिनट पर होगा। 15 सितंबर चतुर्दशी को गणपति विसर्जन दोपहर काल में करना शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed