{"_id":"5d72bd9f8ebc3e01314980cd","slug":"ganesh-chaturthi-in-dehradun-dehradun-news-drn3188255183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पा ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेने दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बप्पा ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेने दे...
विज्ञापन
टपकेश्वर मंदिर के पास तमसा नदीं में ढ़ोल नगाड़ों के साथ गणेशजी की मूर्ति विसर्जन करने जाते श्रद्?
देहरादून। बप्पा ने दरबार लगाया, दर्शन तो कर लेने दे... कुछ और नहीं मैं आया तुझ से मांगने..., मुझे नौकर रख ले बप्पा अपने धाम में... आदि भजनों पर श्रद्धालु शुक्रवार को झमकर झूम उठे। मौका था गणेश चतुर्थी पर शहर में जगह-जगह सजे पंडालों में मनौतियों के राजा गणपति के दरबार में दिनभर पूजा और शृंगार के बाद आरती और भजन संध्या का। शाम को पटेलनगर पहुंचे पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) के सतनाम सागर और विकास भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों ने समा बांधा।
‘देवा ओ देवा’ पर झूमे भक्त
गणेश उत्सव समिति धामावाला (सराफा) की ओर आयोजित गणेशोत्सव में पांचवें दिन अध्यक्ष शंकरराव यादव ने भव्य आरती आयोजित की। उसके बाद पंडाल में महिला मंडली की ओर से बप्पा का गुणगान किया। शाम को भजन संध्या में ‘देवा ओ देवा’, ‘श्री गणेशा’ आदि भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। मौके पर शंकरराव यादव, संतोष माने, दीपक, दिलीप यादव, रामचंद्र, सुनील मैशोन, दीपक, संदीप, पाटिल, अनिल आदि मौजूद रहे।
पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की दिलाई शपथ
देहरादून। मोती बाजार युवा समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के पांचवें दिन भक्तों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई। शाम को भव्य आरती के बाद प्रदीप मस्ताना म्यूजिक पार्टी ने बप्पा के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अध्यक्ष विशाल कुमार, रमेश चावला, तरुण, गौरव मिथलेश, संदीप कुमार, दीपक, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
देहरादून। सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में गणेशोत्सव के पांचवें दिन बच्चों ने गणेश थीम पर नृत्य किया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चोें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, मनोज बहल, रिंकू भाटिया, सुभाष चावला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा श्री गणेश उत्सव समिति पटेलनगर की ओर से गणेशोत्सव के पांचवें दिन राधा अष्टमी मनाई। पांवटा साहिब से पहुंचे सतनाम सागर और विकास भारद्वाज ने ‘कृपा करो, कृपा करो गोरी लाल’, ‘दमादम मस्त कलंडर’, ‘मेरे गणपति दीन दयाल’ पर प्रस्तुति दी। वहीं बप्पा की आरती की गई। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, अमरकांत गर्ग, विवेक गोयल, समिति अध्यक्ष तजेंद्र हरजाई, मनोज सूरी, सुमित, चंद्र मोहन आनंद, अजय कथूरिया, मनीष जौली, योगेश आनंद आदि मौजूद रहे।