फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gandhiji also raised CAA issue: Kaushik

गांधी से गहलोत तक सभी ने उठाया सीएए का मुद्दा

Tue, 14 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gandhiji also raised CAA issue: Kaushik
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित प्रबुद्ध‍ सम्मेलन में संबोधित करते हुए शहरी विकास मं
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की भूमिका महात्मा गांधी का दोनों देशों के अल्पसंख्यकों को संरक्षण का वचन दिया था। गांधी से गहलोत तक सभी ने कभी न कभी इस विषय को उठाया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को सीएए के जागरुकता अभियान के तहत सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भाजपा महानगर के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मदन कौशिक ने कहा कि लोकसभा में कई घंटों की चर्चा के बाद यह कानून बना है। इस दौरान विपक्ष समेत सभी राजनीतिक दल मौजूद थे। इसके बाद भी कुछ राज्य इसे लागू करने से मना कर रहे हैं। जो गलत है। यह राज्य का नहीं बल्कि केंद्र सरकार का विषय है।
विज्ञापन

कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया, जेएनयू एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुछ लोगों को छोड़ दें तो देश के अन्य विश्वविद्यालय सरकार के साथ हैं। पाकिस्तान से आए शरणार्थी पाकिस्तान वापस जाने से बेहतर जेल जाना समझते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें नागरिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि पाकिस्तान के टैक्सपेयर अल्पसंख्यक आज हिंदुस्तान में रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालने को मजबूर हैं। कहा कि इस कानून का विरोध करने वाले वही लोग हैं, जो 2002 से मोदी का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया। तीन तलाक पर निर्णय लिया। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर मामले पर निर्णय आया, लेकिन देश में कहीं विरोध नहीं हुआ। ऐसे में सीएए का भी समर्थन करना चाहिए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, विश्वास डाबर, अनिल गोयल ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान इंजीनियर शमीम अहमद, उद्योगपति अशोक विंडलास, रवि प्रकाश अरोड़ा, रमेश बत्ता, राकेश बत्ता, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महेश भंडारी, पंकज गुप्ता, अनिल मारवाह, सुमित अदलखा, एडवोकेट शैलबाला नेगी, अरविंद जैन, सर्वे ऑफ इंडिया की नरेंद्र सिंह रावत, धर्मपाल सिंह चौहान, भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार, मसूरी विधायक गणेश जोशी, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ?

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed