{"_id":"61005aa88ebc3e5852264289","slug":"gaming-and-chatting-habits-increased-in-children-due-to-online-studies-city-news-drn385753611","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में बढ़ी गेमिंग और चैटिंग की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में बढ़ी गेमिंग और चैटिंग की आदत
विज्ञापन
सुमित अग्रवाल
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में हो रहे बदलाव से अभिभावक चिंतित हैं। ऑनलाइन क्लास के चलते बच्चों में इंटरनेट और स्मार्ट फोन को लेकर रुचि बढ़ी है। लगातार फोन के इस्तेमाल से बच्चों में चैटिंग और गेम खेलने की आदत भी बढ़ी है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे पढ़ाई की बजाय चैटिंग, गेम खेलने और वीडियो देखने में फोन का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो रहा है।
---
फोन में देर तक गेम खेलने और दोस्तों से चैटिंग करने से बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो रहा है। छोटी-छोटी बात पर उन्हें गुस्सा भी आने लगा है। स्मार्ट क्लास के बहाने बच्चे फोन पर ज्यादा समय बिता रहे हैं।
- रीना अग्रवाल, प्रीत विहार
---
दिन प्रति दिन बच्चों में फोन की रुचि बढ़ रही है। छुट्टी के दिन भी बच्चे दिनभर मोबाइल में गेम खेलने और वीडियो देखने में समय बिता रहे हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही उनके स्वभाव में भी बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
- नवीन, दशमेश्पुरी
---
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों के लिए अगल से स्मार्ट फोन लिया था, लेकिन पढ़ाई के बजाय बच्चे अब गेम खेलने, चैटिंग करने और वीडियो देखने में ज्यादा फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- सुमित अग्रवाल, पंडितवाणी
----
फोन के प्रति बच्चों में दिन प्रति दिन बढ़ती रुचि से बच्चों के स्वभाव में बदलाव आ रहा है। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। देर रात तक बच्चे गेम खेलने और दोस्तों से चैटिंग करने के लिए फोन का प्रयोग कर रहे हैं।
- रविता पंवार, प्रेमनगर

रविता पंवार- फोटो : DEHRADUN

नवीन- फोटो : DEHRADUN

रीना अग्रवाल- फोटो : DEHRADUN