फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gajraj can threaten any time on the highway

Dehradun News: हाईवे पर कभी भी धमक सकते हैं गजराज, यात्री रहें सावधान

Fri, 17 Nov 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gajraj can threaten any time on the highway
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल में हाथियों का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। हाथी हाईवे के किनारे दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। यात्रियों को भी लगातार आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हाथियों की मौजूदगी मजारी कक्ष संख्या-6 में दर्ज की गई। इससे पहले हाथी तिमली गांव के निकट हाईवे किनारे देखे गए थे। वन कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथी जंगल में चल गए थे। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तिमली रेंज के जंगल से होकर गुजरता है। इस पर 24 घंटे बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। यह हाईवे क्षेत्र को सहारनपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ता है। इसके चलते वन विभाग भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। तिमली रेंज राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी भाग से सटी है। इसकी सीमा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सहानपुर जिले के शिवालिक वन प्रभाग से भी जुड़ी हैं। करीब 9703 हेक्टेयर में फैली रेंज से होकर हार्थियों का कॉरिडोर भी गुजरता है। साल भर यहां के जंगल में हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। हाईवे जंगल के बीच से होकर गुजरता है। अक्सर हाथियों का झुंड एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हाईवे को पार करता है। इस दौरान हमेशा मानव और वन्य जीव संघर्ष की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन






हाथियों के मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। हाथी हाईवे पर ना आए इसे देखते हुए वन कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। रात में विशेष एहतियात बरती जा रही है। मुकेश कुमार, रेंज अधिकारी, तिमली
विज्ञापन
विज्ञापन







यह बरतें सावधानियां



हाथी दिखाई देने पर वाहन के हार्न न बजाएं

वाहनों की लाइट बंद कर दें



हाथी को उकसाने का प्रयास न करें

वाहनों के इंजन बंद कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed