फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   G-20 Summit: Roads and bridges to be illuminated in Rishikesh and Narendranagar area ahead of G-20 meetings

G-20 Summit 2023: नरेंद्रनगर और ऋषिकेश की सड़कें और पुल चमकेंगे, शासन ने जारी किया 70 करोड़ रुपये का बजट

Sat, 08 Apr 2023 10:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:42 AM IST
सार

ऋषिकेश शहर की मुख्य सड़कों को भी चमकाया जाएगा। इसके तहत नटराज-भद्रकाली मोटर मार्ग में सतह सुधार के साथ ही क्षतिग्रस्त फुटपाथ, नाली का निर्माण और काजवे का काम किया जाएगा। इसके अलावा पशुलोक बैराज मोटर मार्ग के कुछ हिस्सों में सतह सुधार का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
G-20 Summit: Roads and bridges to be illuminated in Rishikesh and Narendranagar area ahead of G-20 meetings
रामनगर में हुई जी-20 की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश और नरेंद्रनगर क्षेत्र में होने वाली जी-20 की बैठकों से पहले यहां की सड़कों और पुलों को चमकाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से करीब करीब 70 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। भारत सहित 20 देशों से आने वाले मेहमान इन शहरों की सुंदर छवि लेकर लौटें, सरकार की ओर से इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में जी-20 की तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें से पहली बैठक 26 से 28 मार्च के बीच नैनीताल के रामनगर में हो चुकी है जबकि दो बैठकें 25 से 27 मई और 26 से 28 जून के बीच नरेंद्रनगर और ऋषिकेश में होनी हैं। इससे पहले सरकार की ओर से सड़कों और पुलों के सौंदर्यीकरण से संबंधित करीब 31 कामों के लिए कुल 6946.90 का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत नरेंद्रनगर क्षेत्र में स्थित कांडाखेत मोटर मार्ग का सुधारीकरण, सड़क सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा रानीपोखरी से नरेंद्रनगर कुल 17 किमी मोटर मार्ग का कायाकल्प भी किया जाएगा। इस मार्ग में सतह सुधार के साथ, दीवारों, पैरापिट का निर्माण और अन्य सड़क सुरक्षा के काम किए जाएंगे। इस मार्ग का प्रयोग देहरादून से नरेंद्रनगर जाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी सुधारा जाएगा
इसके अलावा ऋषिकेश-भानियावाला के बीच सड़क के कुछ हिस्सों में सतह सुधार, प्लांटेशन, लक्ष्मणझूला-स्र्वाश्रम-जोंक के कुछ हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, पक्की नाली निर्माण, क्रॉस ड्रेनेज, क्षतिग्रस्त कॉजवे का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बैराज-लक्ष्मणझूला-दुगड्डा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी सुधारा जाएगा।

शहर की सड़कें भी चमकेंगी

प्रस्तावित कार्यों के तहत ऋषिकेश शहर की मुख्य सड़कों को भी चमकाया जाएगा। इसके तहत नटराज-भद्रकाली मोटर मार्ग में सतह सुधार के साथ ही क्षतिग्रस्त फुटपाथ, नाली का निर्माण और काजवे का काम किया जाएगा। इसके अलावा पशुलोक बैराज मोटर मार्ग के कुछ हिस्सों में सतह सुधार का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने का मामला, ढाई घंटे बहस के बाद कोच को मिली जमानत

डाक बंगले और जानकी सेतु के भी बहुरेंगे दिन

नरेंद्रनगर स्थित लोनिवि के डाक बंगले को भी चकाचक बनाया जाएगा। यहां मरम्मत के साथ ही रंग रोगन भी किया जाएगा। इसके लिए 74 लाख 32 हजार रुपये बजट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऋषिकेश की शान बन चुके जानकी सेतु के रंगरोगन के लिए 20 लाख 76 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed