फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Future of 40 students depending on one teacher

एक शिक्षक के भरोसे 40 छात्रों का भविष्य

Sat, 03 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Future of 40 students depending on one teacher
सहसपुर प्रखंड का प्राइमरी स्कूल दुधई एक सहायक अध्यापक के भरोसे संचालित हो रहा है। शिक्षक के अवकाश या फिर सरकारी काम से बाहर चले जाने पर स्कूल में ताला लटक जाता है। इससे स्कूल में अध्ययनरत 40 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में शिक्षक की तैनाती की मांग पर अभिभावकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर बैठक कर विचार विमर्श भी किया। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सकलानी ने कहा कि स्कूल में वर्तमान में 40 छात्र अध्ययनरत हैं। इन पर महज एक शिक्षक की तैनाती की गई है। जबकि, नियमानुसार प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षक होने अनिवार्य हैं। शिक्षक को ही छात्रों की पढ़ाई से लेकर सरकारी कामकाज देखना पड़ता है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिक्षक के अवकाश पर जाने से कई दिन तक तक स्कूल में ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

कई बार ग्रामीण स्कूल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक तैनाती की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई सुनवाई नहीं होती। कहा कि यदि विभाग शीघ्र स्कूल में अन्य शिक्षक की तैनाती नहीं करता तो ग्रामीणों को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में भुवन डबराल, मंगतू सिंह, जकमा देवी, शिशुपाल सिंह, दिव्या ठाकुर, महेंद्र सिंह, धीरज, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि स्कूल में दो ही शिक्षक तैनात हैं, लेकिन एक शिक्षक को देहरादून में अटैच किया गया है। शिक्षक का अटैचमेंट समाप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed