फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   funding of Zaika, Drinking Water Corporation will work on schemes in Uttarakhand, water will be available from 1600 crores in 38 cities

Exclusive: जायका की फंडिंग से पेयजल निगम करेगा उत्तराखंड में योजनाओं पर काम, 38 नगरों में 1600 करोड़ से मिलेगा पानी

Thu, 02 Jun 2022 12:24 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 12:24 PM IST
सार

20 में नदियों से पंपिंग योजनाओं के माध्यम से पानी आबादी तक भेजा जाएगा। इन 38 प्रोजेक्ट में से 29 की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। 38 में से 26 के लिए राजस्व भूमि की जरूरत होगी जबकि 17 योजनाओं के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण करना होगा

विज्ञापन
funding of Zaika, Drinking Water Corporation will work on schemes in Uttarakhand, water will be available from 1600 crores in 38 cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों के 38 नगरों में पेयजल योजनाओं पर जापान इंटरनेेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जायका) से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। पेयजल निगम इन परियोजनाओं पर काम करेगा, जिसे सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है।  प्रदेश में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए एडीबी की तर्ज पर जायका की फंडिंग से पेयजल योजनाओं पर काम शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


पेयजल निगम ने प्रथम चरण में सभी कस्बों (नगर पंचायत) एवं नगरों (नगर पालिका) में योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दे दिया है। इनमें नौ में पेयजल स्रोत से पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद स्टोरेज करने के बाद सप्लाई किया जाएगा। ओवरहैड टैंक बनाकर ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


20 में नदियों से पंपिंग योजनाओं के माध्यम से पानी आबादी तक भेजा जाएगा। इन 38 प्रोजेक्ट में से 29 की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। 38 में से 26 के लिए राजस्व भूमि की जरूरत होगी जबकि 17 योजनाओं के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण करना होगा। 20 परियोजनाओं के लिए वन विभाग की एनओसी का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले के किस नगर में कितने की योजना

जिला      कस्बा/नगर     प्रस्तावित खर्च
अल्मोड़ा    अल्मोड़ा, भिकियासैंण, रानीखेत, द्वाराहाट    - 232 करोड़
बागेश्वर    बागेश्वर- 70 करोड़
चमोली    गैरसैंण, थराली, नंद्रप्रयाग, जोशीमठ, पीपलकोटि, गोपेश्वर - 116 करोड़
चंपावत    लोहाघाट- 28 करोड़
हरिद्वार    भगवानपुर, झबरेड़ा, शिवालिक नगर, पिरान कलियर, लंढौरा, लक्सर - 161 करोड़
नैनीताल    भवाली, भीमताल, कालाढूंगी - 170 करोड़
पिथौरागढ़    बेरीनाग, गंगोलीहाट - 120 करोड़
रुद्रप्रयाग    अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, तिलवाड़ा - 106 करोड़
टिहरी    चमियाला, चंबा, घनसाली, लंबगांव, कीर्तिनगर, नई टिहरी - 286 करोड़
ऊधमसिंह नगर    जसपुर     - 180 करोड़
उत्तरकाशी    बड़कोट, चिन्यालीसौड़, पुरोला, नौगांव - 180 करोड़

यहां स्रोत से ट्रीटमेंट के बाद मिलेगा पानी 

तिलवाड़ा, चिन्यालीसौड़, थराली, ऊखीमठ, गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग, पीपलकोटि, अगस्त्यमुनि।

यहां ट्यूबवेल से मिलेगा पानी 

भगवानपुर, शिवालिक नगर, पिरान कलियर, जसपुर, लक्सर, कालाढूंगी, झबरेड़ा, लंढौरा, भीमताल।
यहां पंपिंग योजनाओं से मिलेगा पानी : गैरसैंण, रानीखेत, लोहाघाट, गंगोलीहाट, घनसाली, बेरीनाग, चंबा, रुद्रप्रयाग, चमियाला, बागेश्वर, पुरोला, लंबगांव, बड़कोट, कीर्तिनगर, द्वाराहाट, नौगांव, अल्मोड़ा, नई टिहरी, भिकियासैंण, भवाली।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे कदम मगर इंतजाम पड़ रहे कम, 34 लाख यात्रियों ने किए दर्शन, देखें अब तक की तस्वीरें

प्रदेश के 38 कस्बों में पेयजल आपूर्ति की योजनाओं के निर्माण को 1600 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। जायका को इसका प्रस्तुतिकरण भी दिया जा चुका है। वन विभाग से एनओसी का प्रस्ताव दिया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू होगा। 
- उदयराज सिंह, एमडी, पेयजल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed