फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fruits and vegetables are not being supplied to Nepal

नेपाल के लिए तीन दिन से फल और सब्जियों की आपूर्ति ठप, दोनों देश के व्यापारियों को नुकसान

Wed, 26 Jun 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jun 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables are not being supplied to Nepal
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल सरकार के प्रतिबंध के बाद पिछले तीन दिन से बनबसा से नेपाल को फल और सब्जियों की आपूर्ति ठप है। नेपाल सरकार की ओर से पेस्टिसाइड टेस्ट के बाद खाने योग्य पाए जाने पर ही भारतीय सब्जियों और फलों को नेपाल में आयात की मंजूरी देने के फरमान से यह दिक्कत खड़ी हुई है। 
विज्ञापन


नेपाली व्यापारी भी वहां की सरकार के इस आदेश से परेशान है। उन्होंने नेपाल सरकार से बॉर्डर पर सब्जियों की टेस्टिंग के लिए लैब खोलने की मांग की है। नेपाल में केवल काठमांडू में ही जांच लैब होने से भारत से नेपाल को फल और सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही हैं। 
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने लैब में टेस्ट के बाद ही भारतीय सब्जियों और फलों की खेप को लेने आदेश दिया है। 

बताया गया कि नेपाल के सुनौली बॉर्डर से कुछ दिन पूर्व फल और सब्जियों की खेप नेपाल पहुंची थी। जिनके इस्तेमाल से कुछ लोग बीमार पड़ गए थे। इसके बाद नेपाल सरकार ने पेस्टिसाइड टेस्ट कराने के बाद ही भारतीय सब्जियों और फलों को नेपाल में आयात करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. नेपाल के व्यापारी सरकार से भारतीय सीमाओं पर लैब बनाने की मांग कर रहे हैं। सब्जियों और फलों के वाहन बॉर्डर पर खड़े कर काठमांडू से टेस्टिंग रिपोर्ट लाने तक सब्जियां और फल खराब हो जाएंगे।-हेम विक्रम थापा, पूर्व अध्यक्ष नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स

2- भारतीय कस्टम विभाग पहले से ही नेपाल से आने वाले उत्पाद जैसे अदरक आदि की पेस्टिसाइड की परख कराने के बाद ही आयात को मंजूरी देता है। नेपाल से आने वाले खाद्यान के खाने योग्य पाए जाने पर ही नेपाली उत्पाद का भारत में आयात किया जाता है।-एके सिन्हा, कस्टम अधीक्षक, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed