{"_id":"610308dd8ebc3e58375c4225","slug":"from-dm-to-tehsildar-chaupal-will-be-installed-in-remote-villages-city-news-drn3859695151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से लेकर तहसीलदार लगाएंगे दूरस्थ गांवों में चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से लेकर तहसीलदार लगाएंगे दूरस्थ गांवों में चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी से लेकर तहसीलदार तक जिले के दूरस्थ और दुर्गम गांवों में जाकर चौपाल लगाएंगे। रात्रि प्रवास के दौरान वो गांव में ही लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके से ही उनका निपटारा करने का प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इसकी पहल की है। ताकि, लोगों को अनावश्यक दून के चक्कर न काटने पड़ें और समस्याओं के निपटारे में तेजी आए।
अभी रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचते हैं। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जो स्थानीय स्तर पर आसानी से निपटाई जा सकती हैं। परेशान लोग दून पहुंचते हैं, लेकिन कई बार यहां भी उनका समाधान नहीं हो पाता। कई बार अधिकारी व्यस्त होने के कारण लोगों से नहीं मिल पाते। इससे कई किलोमीटर का सफर तय कर दून पहुंचे फरियादियों को निराश लौटना पड़ता है। लोगों की इन दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। उनकी इस पहल से जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।
जिलाधिकारी डॉ. कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों को कई बार दो-तीन चक्कर भी काटने पड़ते हैं। गांव में ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा तो अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वहीं, स्थलीय निरीक्षण से अधिकारियों को भी जिले के गांवों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। लोगों की समस्याएं भी अधिकारियों को पता रहेंगी और उनके निपटारे में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
--
हम सरकार को जनता के द्वार ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले में ऐसा सिस्टम तैयार करने का प्रयास है, जिससे फरियादी को परेशान न होना पड़े। मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करना होगा, जो काम आसानी से स्थानीय स्तर पर हो सकते हैं, उनके लिए किसी को दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा।
- डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी