फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   From application to download admit card for all recruitments of UKPSC will through mobile app

Uttarakhand: अब मोबाइल से भी मिलेगी भर्तियों के आवेदन की सुविधा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कर रहा कंपनी की तलाश

Mon, 14 Oct 2024 08:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Oct 2024 08:32 AM IST
सार

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग मोबाइल एप बनाने जा रहा है। एप के माध्यम से मोबाइल में नई भर्ती के विज्ञापन, आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग हो सकेगी।

विज्ञापन
From application to download admit card for all recruitments of UKPSC will through mobile app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आने वाले समय में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक का काम मोबाइल एप से हो सकेगा। इसके लिए आयोग जल्द ही एप बनाने जा रहा है।

विज्ञापन

अभी तक आयोग की वेबसाइट पर ही सभी नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होते हैं। ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आंसर की भी जारी होती है। चूंकि, तेजी से मोबाइल का प्रचार प्रसार हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग इसका मोबाइल एप बनाने जा रहा है।

विज्ञापन

इस एप के माध्यम से मोबाइल में नई भर्ती के विज्ञापन, आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग हो सकेगी। इसके साथ ही आंसर की भी मोबाइल एप से ही देखकर उसे चुनौती भी दे सकेंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस मोबाइल एप्लीकेशन के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जो भी संस्था इसे तैयार करेगी, उसे सभी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  किसी बड़ी चूक ने दी साइबर हमले को दावत, आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं कई कारण

आयोग का मकसद केवल इतना है कि अभ्यर्थियों को और आसानी से भर्तियों की जानकारी मिल सके। बार-बार वेबसाइट के भरोसे न रहना पड़े। मोबाइल एप होने पर अभ्यर्थियों को भर्तियों के नोटिफिकेशन भी स्वत: मिल सकेंगे। इससे उनकी कोई जानकारी मिस नहीं होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed