{"_id":"64039d0a41aedb26d3036604","slug":"friendship-hiding-religion-raped-dehradun-news-c-5-drn1037-94911-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: धर्म छिपाकर युवती को दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: धर्म छिपाकर युवती को दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Sun, 05 Mar 2023 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:40 PM IST
सार
युवती का कहना है कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात कबीर खान निवासी दिल्ली से इंटरनेट पर हुई थी। उसने कहा था कि उसकी मां पंजाबी है। उसका हिंदू धर्म में विश्वास है। वह हिंदू रीति रिवाज के साथ ही उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने अपना धर्म छुपाकर युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है तो उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। युवती का कहना है कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात कबीर खान निवासी दिल्ली से इंटरनेट पर हुई थी। उसने कहा था कि उसकी मां पंजाबी है। उसका हिंदू धर्म में विश्वास है। वह हिंदू रीति रिवाज के साथ ही उसके साथ शादी करेगा। उसने अपना नाम भी कबीर खान की जगह कबीर अरोड़ा बताया। इस बीच 2021 में आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता की कोविड के दौरान मौत हो गई है। आरोप है कि कबीर ने युवती को बहाने से दिल्ली बुला लिया। इसके बाद एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती का यह भी आरोप है कि कबीर ने उसके नाम से 25 लाख रुपये का लोन ले लिया। कुछ समय बाद युवती फिर से कबीर के पास दिल्ली गई तो पता चला कि उसके आधार कार्ड पर नाम कबीर खान लिखा हुआ है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी कबीर खान निवासी हुमाऊंपुर ग्रीन, साउथ दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मुकदमे में उसके एक दोस्त अथर अली निवासी साउथ दिल्ली को भी आरोपी बनाया गया है। युवती का आरोप है कि लोन का यह पैसा अथर के खाते में जमा कराया गया था।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। युवती के अनुसार उसकी पहचान वर्ष 2010 में एक युवती से हुई थी। उसका एक दोस्त नावेद आमिर निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर था। वे दोनों एक ही कमरे में रहते थे। आरोप है कि नावेद ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी उससे पैसे भी मांगता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो सहारनपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया। युवती के अनुसार नावेद अब उसे धमकी दे रहा है कि उसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। मामले में क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।