फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friend Brutal Murder for Love Affair with sister in uttarakhand

नाबालिगों ने दोस्त के शरीर पर चाकू से किए 22 वार, सड़क पर फेंक गए शव, इसलिए दी इतनी दर्दनाक मौत

Fri, 22 Mar 2019 09:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Friend Brutal Murder for Love Affair with sister in uttarakhand
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

22 साल के अर्जुन के नाबालिग दोस्तों ने ही बेरहमी से उसकी हत्या की थी। शराब पिलाने के बाद दो नाबालिगों ने उसके हाथ पैर पकड़े और दो ने उस पर चाकू से एक के बाद एक 22 वार किए।

विज्ञापन


हत्या के बाद चारों नाबालिग स्कूटी से अर्जुन के शव को नहर तक ले गए और उसके बाद चाकू को गदरपुर रोड पर फेंककर अपने-अपने घर चले गए। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि दिव्यांग युवक ने चाकू से अर्जुन के चेहरे पर 12 वार किए।
विज्ञापन


पुलिस के पूछे जाने पर हत्यारोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने नानकमत्ता से चाकू मंगाए थे। शव को फाजलपुर महरौला में फेंकने की वजह यह थी कि यूपी का क्षेत्र होने से जल्द उसकी शिनाख्त न हो सके और मामला यूपी का लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अर्जुन के हत्यारे चारों नाबालिगों को दो से तीन साल तक अगर बाल सुधार गृह में रखा गया तो वहीं पर ये चारों बालिग होंगे। बता दें कि उन्होंने ये सब प्रेम प्रसंग के चलते किया।

उत्तराखंड में रुद्रपुर के रंपुरा निवासी अर्जुन के चार नाबालिग दोस्तों ने ही बदला लेने के लिए ये सब किया। उनका आरोप है कि अर्जुन ने उसकी बहन की अश्लील वीडियो बनाई थी। 

पुलिस पूछताछ में हत्या में शामिल एक नाबालिग ने बताया कि अर्जुन के उसकी बहन से प्रेम संबंध थे और इसी रंजिश में उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।पुलिस ने चारों नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिए हैं। 

पूर्व सभासद का बेटा भी हत्या में शामिल 
पुलिस के अनुसार अर्जुन की हत्या को अंजाम देने वाले नाबालिगों में से एक रुद्रपुर से कांग्रेस के पूर्व सभासद का बेटा भी शामिल है। साथ ही हाथ-पैरों से दिव्यांग एक युवक को भी इसमें शामिल किया गया। अर्जुन के टूटे हुए दांत भी पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुए हैं। 

टीम में रहे शामिल
अर्जुन हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में सीओ सिटी हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, लाखन सिंह, रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई मंजू पवार, प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल गणेश पांडे, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रकाश भगत, संतोष रावत, चंद्रशेखर टाकुली मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed