फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free travel for women in roadways buses from 12 midnight on Raksha Bandhan 2023

Uttarakhand : रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, आज रात 12 बजे से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, यूपी में भी छूट

Wed, 30 Aug 2023 05:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 05:59 AM IST
सार

उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की है। बुधवार रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।  यूपी के हिस्से में यात्रा पर भी किराए में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
Free travel for women in roadways buses from 12 midnight on Raksha Bandhan 2023
उत्तराखंड रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य की महिलाओं को बुधवार की रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया। इसमें उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी। इसके लिए कंडक्टरों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 30 अगस्त से एक सितंबर तक बस स्टेशन पर यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन करने, कार्यशालाओं में बसों में तकनीकी कार्यों, साफ-सफाई, धुलाई अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। इस अवधि में बसों के मजबूत संचालन के लिए ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी कर्मचारी, ट्रैफिक साइड कर्मचारी, सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रवर्तन की टीमों को भी मुस्तैद करने को कहा।

विज्ञापन

संविदाकर्मियों को दो हजार का अग्रिम भुगतान
परिवहन निगम में काम करने वाले विशेष श्रेणी के ड्राइवर, कंडक्टर, तकनीकी संवर्ग, संविदा ड्राइवर, कंडक्टरों को रक्षाबंधन पर अग्रिम वेतन की सुविधा दी जाएगी। वह दो हजार रुपये तक अग्रिम वेतन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति जरूरी होगी। इस महीने होने वाले अग्रिम भुगतान की कटौती निगम सितंबर के वेतन से करेगा। वित्त नियंत्रक डॉ. तंजीम अली ने ये निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed