{"_id":"7f4b2795574bb7161f35c69888447273","slug":"free-surgery-with-the-help-of-amar-ujala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने सितारा को दिलाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने सितारा को दिलाई आवाज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में खराबी की वजह से साफ बोलने से मोहताज बरेली निवासी सितारा को अमर उजाला फाउंडेशन ने मुफ्त सर्जरी की सौगात दी है।
विज्ञापन
सुभारती अस्पताल ने सितारा की मुफ्त फोनो सर्जरी की जिसके बाद उनकी आवाज लौट आई। सुभारती अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि 19 फरवरी को बरेली के बिसलपुर निवासी शरीफ की 45 वर्षीय पत्नी सितारा सुभारती अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने नाक, कान व गला विभाग के एचओडी डॉ. नवीन शुक्ला को बीमारी बताई।
कई जगहों पर चेकअप और इलाज कराने के बावजूद सितारा बोल नहीं पाती थीं। डॉ. नवीन ने चेकअप किया तो ऑपरेशन की बात कही। उन्होंने सितारा की फोनो सर्जरी (लेरिजियल फ्रेम वर्क सर्जरी) मुफ्त में की। उनके साथ डॉ. देवाशीष, डॉ. वाही की टीम भी शामिल हुई।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दो घंटे बाद ही सितारा की आवाज में सुधार आ गया। ऑपरेशन के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी अविनाश श्रीवास्तव और ब्रिगेडियन डॉ. एस महाजन ने टीम को बधाई दी। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन