{"_id":"26d11abd357c34f1d5f55fa755fce6b3","slug":"free-skin-and-eye-checkup-health-camp-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क त्वचा व नेत्र रोग शिविर आज, जाएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क त्वचा व नेत्र रोग शिविर आज, जाएं यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में आज (रविवार) निशुल्क त्वचा और नेत्र रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में चिकित्सक विभिन्न त्वचा और नेत्र रोगों की जांच कर निशुल्क परामर्श और औषधियां देंगे।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन करने वाले श्रीमद स्वामी मुक्तानंद गिरी ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीज कील, मुंहासे, उनके निशान, झाईयां, झुर्रियां, बालों के झड़ने, गंजेपन, रूसी, बालों के सफेद होने, सफेद दाग का आजीवन निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन
इनका भी होगा इलाज
इसके अलावा सोरियासिस, मस्से, गोखरू, दाद, एलर्जी, एक्जिमा और सौंदर्य संबंधी समस्याओं का समाधान अत्याधुनिक विधि से किया जाएगा। सफेद मोतिया, काला मोतिया और आंखों के धुंधलेपन की जांच और परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु भारद्वाज रोगियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन