{"_id":"5770babe4f1c1b2e5879b133","slug":"free-opd-and-pathology-checkup-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में आज मुफ्त ओपीडी व पैथोलॉजी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में आज मुफ्त ओपीडी व पैथोलॉजी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनलकर्मियों की हड़ताल के चलते आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नई तरह की व्यवस्था देखने को मिलेगी। हड़ताल के चलते अस्पताल में पंजीकरण का पर्चा नहीं बनेगा। इसके अलावा सेंट्रल बिलिंग भी नहीं होगी। ऐसे में मरीजों को ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी जांच तक का कोई पैसा नहीं देना होगा। एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जैसी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में करीब 173 उपनल संविदाकर्मी तैनात हैं। इनमें से ज्यादातर रजिस्ट्रेशन, बिलिंग, पैथोलॉजी सेवाओं में लगे हुए हैं। विभिन्न मांगों लेकर कर्मियों ने आज से तीन दिन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। रविवार शाम तक अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हड़ताल टालने के लिए मनाने का प्रयास किया। कर्मियों के हड़ताल जारी रखने के निर्णय के बाद प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन
बिलिंग काउंटर पर होंगे रेगुलर कर्मी
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए रेगुलर कर्मियों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्थाई कर्मचारी व डॉक्टर ओपीडी करेंगे। मरीजों की जांचे सफेद पर्चे पर लिखी जाएंगी। मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बिलिंग काउंटर पर स्थाई कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में होने वाली सीटी स्कैन, एक्सरे, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को नगद भुगतान करना होगा। हड़ताल खत्म होने के बाद उन्हें पक्की रसीद मिल सकेगी।
बिलिंग में रहेगी दिक्कत
अस्पताल प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद मरीजों की परेशानी बढ़नी तय है। अस्पताल में जांचों के साथ ही मरीजों को भर्ती करने और सुविधाओं के लिए भी बिलिंग करानी होती है। काउंटर बंद होने पर वह कैसे शुल्क जमा करा सकेंगे इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्चा ना होने पर डॉक्टर सफेद कागज पर दवा और जांच लिखकर अपनी मुहर लगाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज