फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free electricity available in Uttarakhand on the lines of Delhi

आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी चौक बिजलीघर पर किया प्रदर्शन,

Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Free electricity available in Uttarakhand on the lines of Delhi
बिजली की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आईएसबीटी चौक स्थित बिजलीघर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया है। आप कार्यकर्ताओं ने बिजली के बिलों की प्रतियां फूंककर ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि नई दिल्ली की तर्ज पर बिजली और पानी के बिलों को माफ किया जाए। उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि सरकार बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर आमजन की जेब पर डाका डाल रही है। कोरोना कर्फ्यू तक में ऊर्जा प्रदेश में सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए। कहा कि एक ओर दिल्ली सरकार बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली दे रही है, वहीं उत्तराखंड सरकार बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को लूट रही है। कहा कि भाजपा फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री बदलो कार्यक्रम चला रही है। प्रदेश की जनता से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा कि सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर बिजली बिल में राहत दी जाएगी। दिल्ली में 74 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल शून्य आता है। जब दिल्ली में ऐसा हो सकता है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में योगेंद्र चौहान, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, सुशील सैनी, श्यामबाबू पांडे, रविन्द्र पुंडीर, रिहाना परवीन, सीमा रावत, अनिल डिमरी, आजाद, पप्पू यादव, राजू सिंह, विशाल पांडे, नेहा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed