गरीब छात्रों को यहां मिलेगी आईएस-पीसीएस की मुफ्त कोचिंग, बस करना होगा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने आईएएस-पीसीएस नौकरियों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था फिर शुरू कर दी है। राज्य सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने कोचिंग कराने वाले इच्छुक संस्थानों से आवेदन मांगे हैं।
करीब दो साल पहले सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया था। उस समय जिन छात्रों ने सरकार द्वारा तय किए गए कोचिंग संस्थानों की ओर से कोचिंग की थी उनमें कोई भी छात्र आईएएस-पीसीएस की परीक्षा पास नहीं कर पाया था।
उसके बाद सवाल खड़ा हुआ था की सरकार ने अच्छे संस्थानों को हायर नहीं किया। साथ ही इस योजना में घपले की भी शिकायत सामने आई थी। उसके बाद सरकार ने योजना बंद कर दी थी। अब सरकार ने नए सिरे से इस योजना को लांच किया है।
समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी
योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों को अच्छे संस्थानों में ही कोचिंग कराई जाए। उसके बाद विभाग ने गरीब छात्रों को कोचिंग देने वाले कोचिंग संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों के लिए सिविल सर्विसेज की मुफ्त कोचिंग का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए कोचिंग संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। उसके बाद छात्रों का चयन किया जाएगा।
- अनुराग शंखधर, अधिकारी, जिला समाज कल्याण