{"_id":"877be90e96eacdd561716051ff33d09e","slug":"fraud-with-fake-cheque-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक से कंपनी को लगाई लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक से कंपनी को लगाई लाखों की चपत
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 22 Mar 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर (हरियाणा) की एक कंपनी के फर्जी चेक से करीब पौने नौ लाख की रकम ट्रांसफर कर ली गई।
विज्ञापन
मामला पकड़ में आने पर कंपनी की ओर से पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई। पीएनबी की क्लीयरिंग शाखा ने आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक के खिलाफ तहरीर दी है।
हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र में पीएनबी की क्लीयरिंग शाखा है। जनवरी माह में शाखा में आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा से करीब पौने नौ लाख का चेक आया। किसी जिंकू विश्वकर्मा के नाम से जारी चेक यमुनानगर की ऑस्कर रेमीडिंस कंपनी का था।
विज्ञापन
पीएनबी के अधिकारियों ने चेक को सही मानते हुए भुगतान के लिए वापस आईसीआईसीआई को दे दिया। आईसीआईसीआई ने जिंकू विश्वकर्मा के खाते में रकम भी ट्रांसफर कर दी। कुछ दिन बाद जब ऑस्कर रेमीडिंस ने पौने नौ लाख की रकम ट्रांसफर देखी तो उन्होंने पीएनबी मानकपुर यमुनानगर की शाखा में संपर्क साधा।
विज्ञापन
तब पता चला कि नकली चेक बनाकर रकम हड़प ली गई है। पीएनबी की क्लीयरिंग शाखा के प्रबंधक अनिल गुप्ता ने आईसीआईसीआई के अधिकारियों से संपर्क कर उस खाताधारक की जानकारी मांगी है जिसके खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी।
आरोप है कि उन्हें बैंक ने ये जानकारी नहीं दी। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। आईसीआईसीआई के स्थानीय अधिकारियों को पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।