{"_id":"67a4e9a601f3b221730b9a60","slug":"fraud-of-rs-560-lakh-in-the-name-of-selling-a-house-case-registered-against-three-including-husband-and-wife-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1081-613087-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, पति-पत्नी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विकासनगर। मकान बेचने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लक्ष्मीपुर निवासी भीम सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले उनकी जान-पहचान कैनाल बाईपास रोड, भीमावाला निवासी कर्म सिंह से हुई थी। कर्म सिंह ने उन्हें भीमावाला स्थित अपना मकान दिखाया, जो उन्हें पसंद आ गया। मकान का सौदा 10 लाख रुपये में हुआ। उन्होंने 5.60 लाख रुपये कर्म सिंह और तेजिंदर कौर के खाते में डाल दिए।
जब, रजिस्ट्री करने का समय आया तो वह टालते रहे। उसके बाद करम सिंह तेलंगना राज्य में चला गया। बताया कि फर्जी और कूटरचित अनुबंध पत्र बनाकर उनसे 5.60 लाख रुपये हड़प लिए गए। षड्यंत्र में दोनों के साथ बरोटीवाला निवासी अजीत सिंह भी शामिल है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि संबंधी धारा में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।