फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud Case Congress Vows to Go to the Very End to Expose the Conspiracy Uttarakhand Ganesh Godiyal

उत्तराखंड: ठगी प्रकरण, साजिश का पर्दाफाश करने अंतिम छोर तक जाएगी कांग्रेस, गोदियाल ने कहा मेरे खिलाफ षड्यंत्र

Wed, 06 May 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 02:46 PM IST
सार

महिला नेत्री भावना पांडे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पर लगाए गए आरोप के बाद ठगी प्रकरण का खुलासा हुआ है। भावना पांडे के आरोपों के बाद ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से संपर्क कर मामले को समझौता कराने की बात कही थी, अन्यथा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे।

विज्ञापन
Fraud Case Congress Vows to Go to the Very End to Expose the Conspiracy Uttarakhand Ganesh Godiyal
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिकट व पद दिलाने के नाम पर ठगी प्रकरण को कांग्रेस अंतिम छोर तक ले जाएगी। इस प्रकरण में राहुल गांधी के पीएस कनिष्क के नाम से पार्टी नेताओं को फोन बातचीत करने व रकम वसूलने से राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी आंच आई है, जिससे कांग्रेस पूरे मामले का पर्दाकाश करना चाहती है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत के अर्जित अवकाश से पार्टी में मचा घमासान थमा ही था कि महिला नेत्री भावना पांडे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पर लगाए गए आरोप के बाद ठगी प्रकरण का खुलासा हुआ है। राहुल गांधी के पीएस कनिष्क के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात की। उनकी फोन पर की गई बात को रिकॉर्ड कर अन्य कार्यकर्ताओं से पद व टिकट दिलाने के लिए रकम वसूली गई।
विज्ञापन


ठगी प्रकरण में राहुल गांधी का पीएस बता कर पार्टी के कई नेताओं को ठग की बात को नजर अंदाज करना आसान नहीं था। भावना पांडे के आरोपों के बाद ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल से संपर्क कर मामले को समझौता कराने की बात कही थी, अन्यथा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। ठगी प्रकरण में पार्टी नेता फंसे हैं। उनका मकसद ठग से संपर्क के पीछे क्या था। इसका पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जड़ तक जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

मेरे खिलाफ रची जा रही थी साजिश : गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ लोग डेढ़-दो माह से साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना कार्यकर्ता भी मुझे दे रहे थे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सीधा चलने वाला आदमी हूं। मैं अपने काम से मतलब रखता हूं। लेकिन यह जरूर है कि मैं इस बात पर विश्वास रखता हूं कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जो बेहतर से बेहतर होगा, उसे आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। मैं अपने काम में विश्वास रखता हूं।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए गोदियाल ने कहा, मैं इतने दिनों से सो नहीं पाया, इसलिए नहीं कि मैं डर रहा था, बल्कि इसलिए कि मैंने कभी ऐसे किसी कृत्य के बारे में सोचा तक नहीं, जिन आरोपों को मुझ पर सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया। मेरे घर में मेरे परिवार के लोग भी नहीं सो पाए। हमने जिंदगी में इस तरह की स्थिति का कभी सामना नहीं किया इसके पीछे निश्चित रूप से साजिश है। सत्य की कभी हार नहीं होती है। यही वजह है कि साजिश रचने का पर्दाफाश हो गया। ठगी के शिकार हुए लोगों की मंशा व नीयत क्या थी, यह सार्वजनिक होगी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस पूरे मामले की जड़ तक जाएगी।

कांग्रेस में कभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में जगह नहीं : हरदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पार्टी के कई नेता विचलित होकर भाजपा में गए, लेकिन आज उनकी स्थिति क्या है। कभी कांग्रेस में अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में स्थान नहीं मिल रहा है। रावत ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भाजपा में पहले से गए लोगों की आज क्या स्थिति समझने का प्रयास नहीं किया। भाजपा में जितने लोग भी गए उनमें जो लोग मंत्री पद पा गए, उनके अलावा शेष सब आकाश के तारे गिन रहे हैं या चौथी व पांचवीं पंक्ति में उन्हें स्थान नहीं मिल रहा है।

भाजपा से जो कांग्रेस में आए उनसे पूछकर देखिए कि भाजपा के अंदर मंत्री पद के बावजूद उनकी स्थिति क्या थी। 15 मई से राज्य भर में संवाद भ्रमण शुरू कर रहा हूं। मुझे 2017 की पराजय का बदला लेना है और कांग्रेस की जीत के लिए योगदान दूंगा। 2002 व उससे पहले भी कांग्रेस लगातार एक के बाद एक राज्यों में चुनाव हार रही थी।

ये भी पढे़ं...Dehradun: कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने मजदूर को कुचला, सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड की जीत के बाद बदलाव आया और कांग्रेस उत्तराखंड के बाद हुए चुनावों में एक के बाद एक राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई। इस बार भी उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय के बाद आगे के रास्ते खुलेंगे और देश भर में कांग्रेस के लोगों का मनोबल बढ़ेगा। हमारे पास चुनावी रण के लिए अर्जुन सरीखे प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य समेत कई योद्धा हैं। लेकिन हम सब कार्यकर्ताओं को पीछे खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed