{"_id":"59366b134f1c1b361d9c86aa","slug":"fraud-case-against-beneficiaries-of-virgo-fund-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या धन योजना के लाभार्थियों को नोटिस, मामला सुनेंगे तो चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या धन योजना के लाभार्थियों को नोटिस, मामला सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
kanya dhan yojna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए बैंकों ने कन्या धन योजना के लाभार्थियों को नोटिस भेजे हैं। दरअसल जनपद में कई बैंकों ने लाभार्थियों को एफडी देने के बजाय 50-50 हजार रुपये नगद उनके खातों में डाल दिए। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने रकम निकालकर खर्च भी कर ली।
विज्ञापन
जब समाज कल्याण विभाग ने बैंकों से एफडी नंबर पूछे तो अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ। अब नोटिस भेजकर लाभार्थियों से रकम वापस मांगी जा रही है। पैसे खर्च होने से कई लाभार्थी भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
कन्या धन योजना के तहत बीपीएल परिवार की इंटर पास छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब तक समाज कल्याण विभाग खुद कन्या धन की एफडी लाभार्थियों को देता था। पांच साल बाद 50 हजार की एफडी भुनाने पर 75 हजार की रकम लाभार्थियों को मिलती है। अमूमन गरीब छात्राओं की शादी में यह रकम काम आती है।
विज्ञापन
इस साल से पहली बार समाज कल्याण विभाग के बजाय बैंकों को एफडी देने का जिम्मा दिया गया है। बैंकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि लाभार्थियों को एफडी देकर उसका नंबर विभाग को बताएं। जिले में कई बैंकों ने एफडी के बजाय लाभार्थियों के खातों में 50-50 हजार की धनराशि डाल दी।
तमाम लाभार्थियों ने खाते से जरूरत के हिसाब से रकम निकाल कर खर्च भी कर ली। अब विभाग ने बैंकों से एफडी का नंबर मांगा तो बैंक अधिकारियों ने गलती सुधारने के लिए लाभार्थियों को नोटिस भेजे हैं। जिसमें रकम वापस करने की अपील की जा रही है। लाभार्थियों के सामने व्यवहारिक कठिनाई यह है कि अधिकांश ने बेटियों की शादी का सामान या अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए रकम खर्च कर ली है। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि अपने स्तर से रकम लौटाई जा सके।
प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण विभाग हरिद्वार पीपी आर्य ने बताया कि सभी बैंकों को इस बारे में लिखित निर्देश दिए गए थे कि योजना के लाभार्थियों को एफडी दी जाए। चिट्ठी के बाद रिमाइंडर भी भेजे गए। अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि कुछ बैंकों ने लाभार्थियों को एफडी नहीं दी है और नगदी खातों में डाल दी है। बैंकों को पुन: निर्देशित किया जा रहा है कि लाभार्थियों को एफडी दी जाए।