फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four year old innocent girl falls under tractor dies Dehradun Accident

Dehradun: दर्दनाक हादसा...आपस में खेल रहे थे बस्ती में रहने वाले बच्चे, ट्रैक्टर के नीचे आई चार साल की मासूम

Sun, 04 Feb 2024 11:20 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

टोंस नदी किनारे स्थिति झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बस्ती में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर किसी बच्चे ने ट्रैक्टर को गियर से हटाकर न्यूट्रल कर दिया। ट्रैक्टर पीछे की तरफ आते हुए चार साल की बच्ची के ऊपर पर चढ़ गया।

विज्ञापन
Four year old innocent girl falls under tractor dies Dehradun Accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टोंस नदी किनारे चार साल की मासूम ट्रैक्टर के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैक्ट्रर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया, मृतका का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के टोंस नदी किनारे स्थिति झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बस्ती में खड़े ट्रैक्टर में चढ़कर किसी बच्चे ने ट्रैक्टर को गियर से हटाकर न्यूट्रल कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे ट्रैक्टर पीछे की तरफ आते हुए चार साल की बच्ची मोहिनी पुत्री रामकिशोर मूल निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सूचना तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed