फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four-year B.Ed course will not be run in private colleges of Uttarakhand government has not given NOC

Uttarakhand: प्रदेश के निजी कॉलेजों में नहीं चल पाएगा चार वर्षीय बीएड कोर्स, सरकार ने एनओसी से किया इनकार

Sat, 18 May 2024 01:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 01:51 PM IST
सार

प्रदेश के निजी कॉलेजों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम इस साल शुरू नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
Four-year B.Ed course will not be run in private colleges of Uttarakhand government has not given NOC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में 12वीं के बाद चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम निजी कॉलेजों में शुरू नहीं हो पाएगा। कॉलेजों ने एनसीटीई में आवेदन तो किया, लेकिन राज्य सरकार ने किसी भी कॉलेज को एनओसी नहीं दी है।

विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ का सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने प्रदेश के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश के निजी कॉलेजों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम इस साल शुरू नहीं हो पाएगा। कहा, प्रदेश में उक्त प्रोग्राम के लिए किसी निजी कॉलेज को एनओसी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले जब नई एजुकेशन पॉलिसी अस्तित्व में आई थीं, तब भी इस कोर्स के लिए कई निजी कॉलेजों ने आवेदन किए थे। लेकिन, इसकी एनओसी नहीं दी गई थी। प्रदेश में एकमात्र निजी पेसलवीड कॉलेज में चार वर्षीय कोर्स संचालित हो रहा है। बताया, जब यहां कोर्स शुरू हुआ था, तब राज्य सरकार की एनओसी का प्रावधान नहीं था। कहा, प्रदेश के अधिकारियों के कारण ही निजी स्तर पर डीएलएड कोर्स भी शुरू नहीं हो पाया है। जिस वजह से यहां के युवाओं को अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: रील पर रोक...आस्था, परंपरा और रीति रिवाजों को चोट न पहुंचाने की अपील

उन्होंने मांग की कि चूंकि अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती में डीएलएड ही अनिवार्य है, इसलिए सरकार यूपी की तर्ज पर निजी कॉलेजों में भी इस कोर्स को संचालित करने के लिए एनओसी दे। इसके अलावा चार वर्षीय टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए भी निजी कॉलेजों को एनओसी जारी की जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed