फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four train canceled due to work in railway line

दिल्ली जाने वाले 4 ट्रेनें रद्द, बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

Sat, 09 Sep 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 09 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
four train canceled due to work in railway line
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को दो जोड़ी ट्रेनें रद्द होने से दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुसिबत हो गई। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाले दो ट्रेनों को अचानक रद्द किया गया है। शनिवार और रविवार को जन शताब्दी और नंदादेवी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेगी।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड परिसर एवं इसके समीप के क्षेत्रों में होने वाले काम के चलते शनिवार और रविवार को दो जोड़ी ट्रेनें रद्द होने से लोगों को मुसिबतों का सामना करना पड़ा। तो वहीं देहरादून सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को रुड़की और सहारनुर के बीच में रेलवे ट्रेक पर कार्य के चलते लक्सर में रोका गया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जन शताब्दी गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह भी कई यात्री दिल्ली जाने के लिए रुड़की स्टेशन पहुंचे। जहां पता चला कि शनिवार और रविवार को ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्री निराश होकर वापस लौटे। उधर नंदा देवी से दिल्ली के लिए रात का सफर करने वाले के टिकटों को भी कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर देहरादून सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को रुड़की और सहारनुर के बीच में रेलवे ट्रेक पर कार्य के चलते लकसर में ही रद्द कर दिया। रेलवे स्टेशन डोसनी, लंढौरा, ढंडेरा रुड़की, इक्बालपुर, चुडीयाला, सुनेहटी खडख़ड़ी, बलियाखेडी, सहारनपुर जाने आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। जिसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।


यात्रियों राकेश शर्मा, शिल्पी, हरनीत कौर, मोहित, रुपेश आदि का कहना है सहारनपुर देहरादून पैसेंजर को चार माह से लगातार कभी भी रद्द कर दिया जाता है । जिसकी वजह से गांव देहात से आने वाले यात्रियों रेलवे स्टेशन पर आने के बाद पता चलता है कि आज पैसजर ट्रेन नही आयेगी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि मुख्यालय से रात के समय ट्रेनें रद्द होने का आदेश मिला है। दिल्ली में काम के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed