फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four tourist swept in ganga

ऋषिकेश घूमने आए चार पर्यटक गंगा में बहे

Sat, 24 May 2014 10:23 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 24 May 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
four tourist swept in ganga

तीर्थनगरी और पर्यटननगरी के रूप में मशहूर ऋषिकेश में नहाते समय गंगा नदी के गहरे पानी में डूबने से दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, 72 सीढ़ी घाट पर गंगा में नहाते समय असम का युवक डूब गया। जल पुलिस ने रेस्क्यू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घाट के किनारे डूब रहे दो पर्यटकों को जल पुलिस ने बचा लिया।

दिल्ली से राफ्टिंग करने आया था दल

four tourist swept in ganga

दिल्ली से बीते शुक्रवार को छह युवकों का दल राफ्टिंग के लिए शिवपुरी में स्थित शिवपुरी बीच कैंप में आकर ठहरा था। शनिवार सुबह चेकआउट से पहले दल में शामिल सोनू (29) पुत्र बाबूराम निवासी तुगलकाबाद, गोविंदपुरी, नैहरोला, दिल्ली कैंप के सामने नहाने के लिए गंगा में चला गया।

इसी बीच नहाते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। बताया जा रहा है कि मदद के लिए उसने शोर मचाया। शोर सुनकर साथी और कैंप कर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े। तब तक वह पानी की गहराई में ओझल हो गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सामंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस और गोताखोरों ने नदी में सर्च आपरेशन किया।

दूसरे का नहीं चल पाया पता

four tourist swept in ganga

घंटों मशक्कत के बाद गंगा में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक दिल्ली का व्यापारी है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उधर, शनिवार दोपहर हरिद्वार मार्ग स्थित 72 सीढ़ी घाट पर नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया। पुलिस ने नदी में रेस्क्यू किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने नदी में लापता युवक की पहचान बख्तर अली (18) निवासी असम के रूप में कराई है। बताया कि वह झुग्गी झोपड़ी, गोविंद नगर निवासी दोस्त के घर आया हुआ था।

विज्ञापन

दो पर्यटकों को डूबने से बचाया

four tourist swept in ganga

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में संत सेवा घाट पर गंगा में डूब रहे दिल्ली के दो पर्यटकों को जल पुलिस और गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम गुलशन ठाकुर (25) पुत्र रामप्रकाश और ललित (26) पुत्र अशोक कुमार दोनों निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली संतसेवा घाट पर गंगा में नहा रहे थे। इस बीच अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों बहने लगे।

उन्हें बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवान नरेंद्र और गोताखोर रंजन भंडारी ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed