फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four teachers including headmaster suspended for not reaching school after end of Diwali vacation Uttarakhand

Uttarakashi News: दिवाली की छुट्टी के बाद भी नहीं पहुंचे स्कूल, प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक निलंबित

Mon, 31 Oct 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 03:34 PM IST
सार

उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र लौट गए थे। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था।

विज्ञापन
Four teachers including headmaster suspended for not reaching school after end of Diwali vacation Uttarakhand
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उक्त चारों शिक्षकों को शिक्षा विभाग के जनपद मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


दिवाली की छुट्टी के बाद स्कूल नहीं लौटने पर शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों का जवाब तलब किया था। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की आदेश भी जारी किए थे। विभाग का कहना है कि मामले की सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली के अवकाश के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र लौट गए थे। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: मुसीबत में हैं तो बने रहें...पुलिस का फोन नहीं उठेगा, मैडम जी 'दिल नहीं लगदा' पर रील में व्यस्त हैं

विभाग ने यहां तैनात प्रधानाध्यापक सहित चारों शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया था। शिक्षकों को 31 अक्तूबर तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी का कहना है था कि सोमवार को मैं स्वयं विद्यालय जाऊंगा। आज मामले में सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed