फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four smugglers including a couple arrested with smack worth lakhs Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar: लाखों की स्मैक के साथ दंपति सहित चार तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

Fri, 01 Mar 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 01 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर लाखों रुपये की स्मैक का खुलासा किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि देवभूमि नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी नशा तस्करी रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं।

विज्ञापन
Four smugglers including a couple arrested with smack worth lakhs Haridwar Uttarakhand News in hindi
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालापुर पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक के साथ दंपति सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक और हजारों रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि देवभूमि नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को भी नशा तस्करी रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


इसी संबंध में बृहस्पतिवार की देर रात ज्वालापुर पुलिस और एएनटीएफ सहित संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सुभाष नगर क्षेत्र में भारी मात्रा में कुछ लोग स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां से एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक और एक कार के अलावा हजारों रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 हजार की नकदी बरामद हुई
एसपी ने बताया कि आरोपी रईस उर्फ गोलू निवासी लादपुर खुर्द लक्सर, शहजाद उर्फ गड्डी निवासी जबरदस्तपुर रुड़की, अभिषेक राजपूत निवासी ग्राम स्याहू थाना चांदपुर जिला बिजनौर हाल पता चोर गली सुभाष नगर और उसकी पत्नी मीनू रानी को गिरफ्तार किया गया है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर शुरू हुई रिमझिम बारिश...बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें मार्च में मौसम का मिजाज

बताया कि नशा तस्कर रईस उर्फ गोलू अपने साथी शहजाद उर्फ गड्डी के साथ बरेली से स्मैक कार से डिलीवरी कर सुभाष नगर में आरोपी दंपति को देने आया था। महिला के कब्जे से स्मैक बेचकर जोड़ी गई 14 हजार की नकदी बरामद हुई है। नशा सामग्री बेचकर ही 2020 में दंपति ने सुभाषनगर में मकान खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed