फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Four smugglers arrested with heroin

देहरादून: ऑपरेशन सत्य के तहत हेरोइन के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Four smugglers arrested with heroin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑपरेशन सत्य के तहत कार्रवाई करते हुए थाना वसंत विहार पुलिस ने चार तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


ये तस्कर यहां पर छात्रों और युवाओं को इस हेरोइन की सप्लाई करते थे। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि ऑपरेशन सत्य के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान एक सूचना के आधार पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम इस्तिफाम उर्फ शमून निवासी संजय कॉलोनी पटेलनगर, राजेश गुप्ता निवासी गांधीग्राम, गौरव गुप्ता निवासी गांधीग्राम और मोइन सिद्दिकी निवासी सत्तोवाली घाटी हैं। इन सभी के पास से कुल 10.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन वे बरेली से लेकर आए थे। इसे यहां छात्रों और युवाओं को महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस को इन्होंने बताया कि वे खुद भी हेरोइन के आदी हैं। उनियाल ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed