फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four players from Uttarakhand have confirmed their

Dehradun News: सेंट्रल जोन टीम में की चार खिलाड़ियों ने बनाई जगह

Sat, 11 Nov 2023 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four players from Uttarakhand have confirmed their
सीनियर वूमेंस इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी के लिए चयनित सेंट्रल जोन टीम में उत्तराखंड की चार खिलाड़ियों ने जगह पक्की कर ली है। इसमें एकता बिष्ट, पूनम राउत व जासिया अख्तर शामिल हैं। जबकि राघवी बिष्ट को स्टैंडबाय में शामिल किया गया है। वहीं एकता बिष्ट को सेंट्रल जोन टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन




हाल ही में संपन्न हुई सीनियर वूमेंस टी-20 ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। इसी टूर्नामेंट के आधार पर खिलाड़ियों को सेंट्रल जोन टीम में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सेंट्रल जोन टीम चयन के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ, रेलवे व उत्तराखंड के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




Iकफनी सदन बना कॉक हाउस ट्रॉफी का विजेताI



राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बलूनी पब्लिक स्कूल, केशोवाला में प्रथम क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष रावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी बच्चे भाग्यशाली हैं जो उन्हें छोटी उम्र में ही खेल की सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड के छात्र विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे।


Iकार्यक्रम का समापन ''''मेरे घर राम आए हैं'''' गीत की प्रस्तुति से किया।I



कार्यक्रम में बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मुख्य प्रबंधक विपिन बलूनी, जेपी बलूनी, कर्नल रॉक, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व परिसर निदेशक प्रो केसी पुरोहित, आदित्य रावत, आईसीआईसीआई के क्षेत्रीय प्रमुख प्रदीप भट्ट, विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ. प्रांजलि पुरोहित भट्ट, कविलस नेगी, राज मलिक, नीतीश बलूनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed